नडाल ने रोमांचक मुकाबले में लुकास को हराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Oct 2017 9:34 PM (IST)
विज्ञापन

बीजिंग : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल ने दो मैच प्वाइंट बचाते हुए चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में मंगलवार को यहां लुकास पाउले को तीन सेट में हराया. फ्रांस के लुकास ने पहला सेट 6-4 से जीता और दुनिया का 23वें नंबर का यह खिलाड़ी दूसरे सेट में टाईब्रेकर के […]
विज्ञापन
बीजिंग : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल ने दो मैच प्वाइंट बचाते हुए चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में मंगलवार को यहां लुकास पाउले को तीन सेट में हराया.
फ्रांस के लुकास ने पहला सेट 6-4 से जीता और दुनिया का 23वें नंबर का यह खिलाड़ी दूसरे सेट में टाईब्रेकर के दौरान उलटफेर करने के करीब पहुंच गया था लेकिन नडाल ने दो मैच प्वाइंट बचाने के बाद टाईब्रेक 8-6 से जीता.
नडाल ने इसके बाद तीसरे और निर्णायक सेट के 11वें गेम में लुकास की सर्विस तोड़ी और फिर अपनी सर्विस बचाते हुए सेट 7-5 से जीतकर मैच अपने नाम किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




