प्रो कबड्डी : रोमांचक मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने बंगाल वारियर्स को 33-32 से हराया

विवो पी के एल कबडडी के पांचवें संस्करण रविवार को पहले मैच में तमिल थलाइवाज ने अपने कप्तान अजय ठाकुर के बेहतरीन प्रर्दशन के दम पर बंगाल वारियर्स को केवल एक अंक से हरा दिया. इस मैच का फैसला खेल के आखरी रेड में हुआ और इस से अजय ने अपनी टीम को दो महत्पूर्णं […]
विवो पी के एल कबडडी के पांचवें संस्करण रविवार को पहले मैच में तमिल थलाइवाज ने अपने कप्तान अजय ठाकुर के बेहतरीन प्रर्दशन के दम पर बंगाल वारियर्स को केवल एक अंक से हरा दिया. इस मैच का फैसला खेल के आखरी रेड में हुआ और इस से अजय ने अपनी टीम को दो महत्पूर्णं अंक दिला कर उस की एक अंक से जीत पर मुहर लगा दी. उनके इस रेड के पहले स्कोर 32-31 बंगाल वारियर्स के पक्ष में था पर अजय की रेड के बाद अंतिम स्कोर 33-32 तमिल थलाइवाज के पक्ष में हो गया और वो मैच जीत गये.
आज के दिन तमिल की टीम की रक्षापंथी ने बहुत ही अच्छा खेल दिखाया और अपने नाम पर 15 अंक कर लिए. बंगाल वरियर्स के रेडर मनिंदर सिंह ने रेडिंग में अपना सुपरटैन पूरा किया पर इस के बावजूद वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. इस मैच का जब हाफ टाइम खत्म हुआ तब तमिल थलाइवाज के पास बंगाल वारियर्स के खिलाफ केवल तीन अंकों की बढ़त रही.
जब यह हाफ समाप्त हुआ तो स्कोर 18-15 तमिल थलाइवाज के पक्ष में था. तमिल की टीम के पास इस बढ़त की दो खास वजह रही. सबसे पहले तमिल की टीम ने बंगाल वारियर्स को हाफ के करीब 13वें मिनट में आल आउट कर दिया. इसके अलावा इस हाफ की बड़ी बात यह रही कि तमिल थलाइवाज की रक्षापंथी ने बंगाल वारियर्स की रक्षापंथी से बहुत ही अच्छा प्रदर्शन दिखाया.
टैकल में तमिल थलाइवाज ने सात अंक लिये जबकि बंगाल वारियर्स को टैकल में केवल दो ही अंक मिले. बंगाल वारियर्स के लिये यह भी एक दुख की बात रही कि उस के स्टार रेडर मनिंदर सिंह को दो बार टैकल कर लिया गया और वो खेल से बाहर हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










