38.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झारखंड की बेटी सुमराय टेटे बनी “ध्यानचंद अवार्ड” पाने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी

रांची : भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य रह चुकी सुमराय टेटे को आज खेल दिवस के मौके पर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रतिष्ठित सम्मान "ध्यानचंद अवार्ड" से सम्मानित किया. सुमराय टेटे 2002 कॉमनवेल्थ गेम में विजेता टीम की हिस्सा थीं. उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. इससे पूर्व मेजर ध्यानचंद अवार्ड […]

रांची : भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य रह चुकी सुमराय टेटे को आज खेल दिवस के मौके पर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रतिष्ठित सम्मान "ध्यानचंद अवार्ड" से सम्मानित किया. सुमराय टेटे 2002 कॉमनवेल्थ गेम में विजेता टीम की हिस्सा थीं. उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. इससे पूर्व मेजर ध्यानचंद अवार्ड से झारखंड के हॉकी खिलाड़ी सिलवानस डुंगडुंग को सम्मानित किया जा चुका है. सुमराय भारतीय महिला हॉकी टीम की सहायक कोच भी रह चुकी हैं.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर परालम्पियन देवेंद्र झझारिया और अनुभवी हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह को आज देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा, जबकि स्टार महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर समेत 16 खिलाडियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया.

सुमराय टेटे होंगी झारखंड हॉकी की ब्रांड एंबेसडर, मुख्‍यमंत्री ने की घोषणा

* ध्यानचंद पुरस्कार पाने वाले पहली महिला हॉकी बनी
पिछले साल 1980 मॉस्को ओलिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता सिलवानुस डुंगडुंग को इस सम्मान से नवाजा गया था. उन्होंने कहा कि सुमराय ने मुझसे कहा था कि जब तक अवार्ड नहीं मिलेगा तब तक प्रयास जारी रखूंगी़ बोलबा कसीरा बलियोटोली निवासी सुमराई टेटे ने हॉकी खिलाड़ी, कप्तान व बाद में टीम के कोच के रूप में झारखंड का मान बढ़ाया.
* उपलब्धियों से भरा है सुमराय का खेल कैरियर
बरियातू बालिका हॉकी केंद्र रांची में प्रशिक्षण लेने वाली सुमराय टेटे का खेल जीवन उपलब्धियां से भरा पड़ा है. 2002 मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण, 2002 जोहांसबर्ग चैंपियंस ट्रॉफी कांस्य, 2002 बुसान एशियाड 2003 सिंगापुर एमआइए हॉकी चैंपियनशिप स्वर्ण, 2003 हैदराबाद एफ्रो-एशियाई खेलमें स्वर्ण, 2004 नयी दिल्ली एशिया कप का स्वर्ण, 2006 मेलबोर्न कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक अपने नाम किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें