पूनम रानी बनी भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान

Published at :23 Aug 2017 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
पूनम रानी बनी भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान

नयी दिल्ली : फारवर्ड रानी पांच सितंबर से शुरू हो रहे भारतीय महिला हॉकी टीम के यूरोप दौरे पर 18 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेगी. गोलकीपर सविता उपकप्तान होगी. टीम में अनुभवी और युवा खिलाडियों का मिश्रण है जिनमें डिफेंस में दीप ग्रेस इक्का, सुनीता लाकड़ा, गुरजीत कौर, नवदीप कौर और रश्मिता मिंज होगी. सविता […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : फारवर्ड रानी पांच सितंबर से शुरू हो रहे भारतीय महिला हॉकी टीम के यूरोप दौरे पर 18 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेगी. गोलकीपर सविता उपकप्तान होगी.

टीम में अनुभवी और युवा खिलाडियों का मिश्रण है जिनमें डिफेंस में दीप ग्रेस इक्का, सुनीता लाकड़ा, गुरजीत कौर, नवदीप कौर और रश्मिता मिंज होगी. सविता और रजनी ई गोलकीपर होंगी जबकि मिडफील्ड का जिम्मा नमिता टोप्पो, निक्की प्रधान, मोनिका, करिश्मा यादव, लिलिमा मिंज और नेहा गोयल पर होगा. फारवर्ड पंक्ति में पूनम रानी, वंदना कटारिया, रीना के और लालरेम्सियामी होंगे.

जानें, रोती हुई बच्ची के वीडियो का वायरल सच

विश्व हॉकी लीग सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड से हारने के बाद आठवें स्थान पर रही थी. साल की शुरुआत में टीम ने बेलारुस के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला जीती और कनाडा में विश्व हॉकी लीग के दूसरे दौर में पोडियम पर रही. इसके बाद न्यूजीलैंड से पांच मैचों की श्रृंखला हार गई. रानी ने कहा, मैं यह नहीं कहूंगी कि हमारे प्रदर्शन में गिरावट आयी है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ हमारा प्रदर्शन बुरा नहीं था. हमने अपनी गलतियों पर मेहनत की है और उनमें सुधार की कोशिश करेंगे. हमें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा और इसके लिये मेहनत कर रहे हैं. मुख्य कोच मगये शूअर्ड ने कहा कि नीदरलैंड दौरे से खिलाडियों का पूल बड़ा होगा जिससे जापान में होने वाले महिला एशिया कप के लिये टीम चुनने में आसानी होगी.
टीम :
गोलकीपर (सविता) उपकप्तान :, रजनी ई डिफेंडर : दीप ग्रेस इक्का, गुरजीत कौर, नवदीप कौर, सुनीता लाकडा, रश्मिता मिंज मिडफील्डर : नमिता टोप्पो, निक्की प्रधान, मोनिका, करिश्मा यादव, लिलिमा मिंज, नेहा गोयल फारवर्ड : रानी (कप्तान), पूनम रानी, वंदना कटारिया, रीना के , लालरेम्सियामी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola