ePaper

श्रीकांत, साइना और प्रणीत ऑस्ट्रेलिया ओपन में आगे बढ़े

Updated at : 22 Jun 2017 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीकांत, साइना और प्रणीत ऑस्ट्रेलिया ओपन में आगे बढ़े

सिडनी : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए बुधवार का दिन मिश्रित सफलता वाला रहा, जब साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत और बी साई प्रणीत ने दूसरे दौर में जगह बनायी, लेकिन चार अन्य खिलाड़ी पहले ही दौर में हार कर बाहर हो गये. पिछले हफ्ते इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीतनेवाले श्रीकांत ने पुरुष एकल के पहले […]

विज्ञापन

सिडनी : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए बुधवार का दिन मिश्रित सफलता वाला रहा, जब साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत और बी साई प्रणीत ने दूसरे दौर में जगह बनायी, लेकिन चार अन्य खिलाड़ी पहले ही दौर में हार कर बाहर हो गये.

पिछले हफ्ते इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीतनेवाले श्रीकांत ने पुरुष एकल के पहले दौर में चीनी ताइपे के कान चाओ यू को 21-13, 21-16 से हराया, जबकि साई प्रणीत ने कड़े मुकाबले में इंडोनेशिया के टोमी सुगियार्तो को 10-21, 21-12, 21-10 से शिकस्त दी. श्रीकांत अगले दौर में शीर्ष वरीय कोरिया के सोन वान हो से भिड़ेंगे, जबकि साई प्रणीत को चीन के हुआंग यूशियांग का सामना करना है.

* साइना को कड़ी चुनौती

महिला एकल में साइना के सामने कोरिया की चौथी वरीय सुंग जी ह्युन की कड़ी चुनौती थी, लेकिन दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने अपनी विरोधी को आसानी से सीधे गेम में 21-10, 21-16 से हरा दिया. पांचवीं वरीय पीवी सिंधु ने इंडोनेशिया सुपर सीरीज प्रीमियर चैंपियन जापान की सयाका सातो को 21-17, 14-21, 21-18 से हराया़ यह मुकाबला एक घंटे पांच मिनट तक चला.

एशियाई एथलेटिक्स : चीन से दोगुना बड़ा दल उतारेगा भारत

भारत की युगल जोड़ियों का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा. फ्रांसिस एल्विन और तरण कोना की पुरुष युगल जोड़ी को इंडोनेशिया के हेंद्रा सेतियावान और मलयेशिया के बून हियोंग टेन के खिलाफ 17-21, 15-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा, जबकि मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी को ताकेशी कामुरा और केइगो सोनोदा की जापान की तीसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ 20-22, 06-21 से शिकस्त मिली.

* पुरुष एकल में प्रणय, जयराम और कश्यप हारे

इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे एचएस प्रणय, अजय जयराम, पारुपल्ली कश्यप और सिरिल वर्मा को हालांकि पुरुष एकल में शिकस्त झेलनी पड़ी. जयराम को हांगकांग के सातवें वरीय एनजी का लोंग एंग्स के खिलाफ 14-21, 21-10, 21-9 से शिकस्त का सामना करना पड़ा, जबकि कश्यप को सोन वान हो को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद एक घंटे से अधिक समय चले मुकाबले में 21-18, 14-21, 21-15 से हार झेलनी पड़ी. युवा सिरिल को डेनमार्क के हेन्स क्रिस्टियन सोल्बर्ग विटिंगस ने 21-16, 21-8 से हराया, जबकि प्रणय को इंग्लैंड के राजीव ओसेफ ने 21-19, 21-13 से शिकस्त दी.

#IndonesiaOpen : सिरीज जीतनेवाले पहले भारतीय बने किदाम्बी श्रीकांत

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola