कौन है नंदिनी शर्मा? जिसे WPL में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, ऐसे मिली टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह

Published by :Ujjawal Sinha
Published at :02 May 2026 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
Nandani Sharma का चयन भारतीय टीम में

नंदिनी शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में उभरती हुई तेज बॉलर नंदिनी शर्मा को शामिल किया गया है. नंदिनी को पहली बार भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया है. नंदिनी को महिला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है.

विज्ञापन

Nandani Sharma: चंडीगढ़ की 24 वर्षीय तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने डब्ल्यूपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया. महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नंदिनी ने 10 मैचों में कुल 17 विकेट चटकाए. इस दौरान नंदिनी पांच विकेट और हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय महिला गेंदबाज भी बन गई.

दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख में नंदिनी को किया शामिल

डब्ल्यूपीएल 2026 से पहले हुए ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने नंदिनी शर्मा को 20 लाख में अपने टीम में शामिल किया. नंदिनी ने अपने प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा.

अमनजोत की चोट के कारण नंदिनी को मिला मौका

भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज ऑलराउंडर अमनजोत कौर फिटनेस की समस्या के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. हरमनप्रीत कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि काशवी भी चोट के कारण वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बन पाई.

भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत की बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ एक ज़ोरदार मुकाबले से करेगी. इसके बाद वे लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर नीदरलैंड्स की टीम से भिड़ेंगी.

उसके बाद भारतीय टीम मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश का सामना करेगी. इसके बाद भारतीय महिला टीम लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलेगी.

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरानी, ​​यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.

यह भी पढ़ें: महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत को कमान; इन खिलाड़ियों को मिला मौका

जिंदगी में कभी किसी 15 साल के बच्चे से इतना डर नहीं लगा, सूर्यवंशी पर जैमीसन का बयान

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Ujjawal Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola