पाकिस्तान को फिर मिला नया कोच, इंग्लैंड दौरे से पहले माइक स्मिथ संभालेंगे ये जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

माइक स्मिथ (फोटो- सोशल मीडिया)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने माइक स्मिथ को राष्ट्रीय टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है. वे इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ जुड़ेंगे और बल्लेबाजों के प्रदर्शन को सुधारने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Pakistan Batting Coach Mike Smith: बल्लेबाजों के लगातार खराब प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अहम फैसला लेते हुए साउथ अफ्रीका के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर माइक स्मिथ को राष्ट्रीय टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है. वह आगामी इंग्लैंड दौरे से टीम के साथ जुड़ेंगे.

माइक स्मिथ लेवल-4 प्रमाणित बल्लेबाजी कोच हैं और उन्हें टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट का लंबा अनुभव है. उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की कई टीमों के साथ भी काम किया है.

कौन हैं माइक स्मिथ?

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर माइक स्मिथ लेवल-4 क्वालिफाइड बल्लेबाजी कोच हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने के बावजूद उनके पास घरेलू और टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कोचिंग का लंबा अनुभव है. यही वजह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड दौरे से पहले उन्हें राष्ट्रीय टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है. 46 वर्षीय माइकल स्मिथ ने 2003 से 2013 के बीच 89 फर्स्ट क्लास, 72 लिस्ट-ए और 16 टी20 मैच खेले. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 9 शतक लगाए, जबकि लिस्ट-ए और टी20 क्रिकेट में उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला.

इंग्लैंड दौरे से पहले संभालेंगे जिम्मेदारी

पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार, स्मिथ के साथ नियुक्ति को लेकर मौखिक सहमति बन चुकी है. बल्लेबाजी कोच के पद के लिए पीसीबी ने आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसके बाद चयन प्रक्रिया के जरिए उनका नाम तय किया गया. उम्मीद है कि स्मिथ इसी महीने इंग्लैंड में पाकिस्तान टीम से जुड़ जाएंगे. पाकिस्तान को 19 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है.

असद शफीक की लेंगे जगह

माइक स्मिथ राष्ट्रीय चयनकर्ता असद शफीक की जगह लेंगे, जो फिलहाल अंतरिम बल्लेबाजी कोच के रूप में काम कर रहे हैं. इस समय शफीक पाकिस्तान टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर मौजूद हैं. लगातार खराब बल्लेबाजी के कारण पाकिस्तान टीम की आलोचना हो रही थी. ऐसे में पीसीबी को उम्मीद है कि माइक स्मिथ के अनुभव से बल्लेबाजी विभाग में सुधार देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: 'गाली देना कूल नहीं', मनु भाकर का युवाओं को खास मैसेज; सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुई पोस्ट


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola