दिलीप ट्रॉफी: नॉर्थ जोन की टीम घोषित, अर्शदीप सिंह को मिली जगह; जम्मू-कश्मीर से 6 खिलाड़ियों की एंट्री
दिलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए नॉर्थ जोन की 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी गई है. जम्मू-कश्मीर के 6 खिलाड़ियों को स्क्वाड में जगह मिली है, जबकि कनहैया वाधवन कप्तान होंगे. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी टीम का हिस्सा हैं.
Duleep Trophy 2026 North Zone Team: 23 अगस्त से शुरू होने वाली दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए नॉर्थ जोन की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. मौजूदा रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का इस टीम में दबदबा देखने को मिला है. राज्य के 6 खिलाड़ियों को स्क्वाड में जगह मिली है, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज कनहैया वाधवन को टीम की कप्तानी सौंपी गई है. जम्मू-कश्मीर से कन्हैया वाधवन के अलावा कमरान इकबाल, अब्दुल समद, आबिद मुश्ताक, सुनील कुमार और युधवीर सिंह का चयन हुआ है. किसी भी राज्य से यह सबसे अधिक प्रतिनिधित्व है.
अर्शदीप और अंशुल कंबोज भी टीम में
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज भी नॉर्थ जोन टीम में शामिल हैं. अर्शदीप 2025 में इंग्लैंड दौरे पर भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा रहे थे, लेकिन उन्हें अब तक टेस्ट डेब्यू का मौका नहीं मिला है. वहीं अंशुल कंबोज भी राष्ट्रीय टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद इस टूर्नामेंट के जरिए वापसी की कोशिश करेंगे.
आयुष बदोनी उपकप्तान बने
दिल्ली के युवा बल्लेबाज आयुष बदोनी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. उनके अलावा सनत सांगवान, यश ढुल और आयुष दोसेजा को भी स्क्वाड में जगह मिली है.
नॉर्थ जोन की टीम
कन्हैया वाधवन (कप्तान), आयुष बदोनी (उपकप्तान), सनत सांगवान, कमरान इकबाल, यश ढुल, आयुष दोसेजा, अब्दुल समद, निशांत सिंधु, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कंबोज, युधवीर सिंह और निखिल कश्यप.
पारस डोगरा बाहर
अनुभवी बल्लेबाज पारस डोगरा को इस बार टीम में जगह नहीं मिली. चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया. वहीं तेज गेंदबाज आकिब नबी को इसलिए नहीं चुना गया क्योंकि उन्हें चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह भारत की श्रीलंका दौरे वाली टीम में शामिल किया गया है. भारत-ए के नियमित सदस्य निशांत सिंधु, अर्जुन शर्मा और आबिद मुश्ताक स्पिन और ऑलराउंड विभाग को मजबूती देंगे.
ये भी पढ़ें: ICC ने भारतीय मूल के USA क्रिकेटर पर लगाया 8 साल का बैन, जानें क्या है पूरा मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए