झारखंड के क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर: रांची से छिन सकती है ऑस्ट्रेलिया टेस्ट की मेजबानी?

Updated:
विज्ञापन

JSCA स्टेडियम रांची (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर! भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 2027 में होने वाला रांची टेस्ट मैच खतरे में पड़ सकता है. जानिए क्या है वजह और कौन से शहर हो सकते हैं विकल्प.

विज्ञापन

India-Australia Ranchi Test: झारखंड के क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2027 में रांची को मिली टेस्ट मैच की मेजबानी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं.

विज्ञापन

BCCI के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 19 से 23 फरवरी 2027 तक JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची में खेला जाना है. हालांकि, रिपोर्टों के मुताबिक इस मुकाबले के वेन्यू में बदलाव को लेकर चर्चा चल रही है.

रांची के मैच पर क्यों उठे सवाल?

रांची में फरवरी के दौरान दिन की रोशनी जल्दी कम होने को लेकर चिंता जताई गई है. टेस्ट मैच में प्रतिदिन निर्धारित ओवर पूरे करना महत्वपूर्ण होता है. ऐसे में अगर रोशनी कम होने के कारण खेल जल्दी रोकना पड़े, तो मैच के पांच दिनों में पूरे समय का इस्तेमाल प्रभावित हो सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, टीम प्रबंधन की ओर से BCCI के सामने यह मुद्दा उठाए जाने की बात सामने आई है. टीम प्रबंधन चाहता है कि WTC के लिहाज से महत्वपूर्ण इस सीरीज में ऐसे स्थान और समय चुने जाएं, जहां पांचों टेस्ट में अधिक से अधिक खेल हो सके.

रांची में 19 फरवरी से होना है चौथा टेस्ट

BCCI ने मार्च 2026 में भारत के 2026-27 घरेलू सत्र का कार्यक्रम जारी किया था. इसके अनुसार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर, दूसरा 29 जनवरी को चेन्नई, तीसरा 11 फरवरी को गुवाहाटी, चौथा 19 फरवरी को रांची और पांचवां 27 फरवरी को अहमदाबाद में होगा.

टेस्टतारीखवेन्यू
पहला टेस्ट21-25 जनवरी 2027नागपुर
दूसरा टेस्ट29 जनवरी-2 फरवरीचेन्नई
तीसरा टेस्ट11-15 फरवरीगुवाहाटी
चौथा टेस्ट19-23 फरवरीरांची
पांचवां टेस्ट27 फरवरी-3 मार्चअहमदाबाद

ये भी पढ़ें: भारतीय टीम ने रचा इतिहास, टी20I में ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

रांची की जगह किन शहरों पर हो सकता है विचार?

रिपोर्ट में रांची के मुकाबले को किसी दूसरे शहर में स्थानांतरित किए जाने की संभावना का जिक्र है. विशाखापत्तनम, हैदराबाद या राजकोट जैसे शहरों के नाम संभावित विकल्प के तौर पर सामने आ रहे हैं. हालांकि, इन शहरों में से किसी को रांची के आधिकारिक रूप से घोषित विकल्प के तौर पर BCCI ने अभी घोषित नहीं किया है.

झारखंड के क्रिकेट फैंस के लिए क्यों होगा बड़ा झटका?

रांची को भारत-ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टेस्ट सीरीज में मुकाबले की मेजबानी मिलना झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा अवसर है. JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम पहले भी भारतीय टीम के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है. ऐसे में अगर BGT का टेस्ट रांची से स्थानांतरित होता है, तो झारखंड के क्रिकेट फैंस को घरेलू मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी दो बड़ी टीमों को टेस्ट क्रिकेट में देखने का मौका नहीं मिलेगा.

WTC के लिहाज से बेहद अहम है सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया की यह पांच टेस्ट मैचों की सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है. भारत इस सीरीज को जीतकर फाइनल के लिए दावेदारी पेश कर सकता है. अब देखना होगा कि बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है.

ये भी पढ़ें: Abhishek Sharma: टी20 में शतक के साथ-साथ बनाया ये खास रिकॉर्ड, जानिए किस मामले में उन्होंने विराट कोहली की बराबरी की

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola