Abhishek Sharma: टी20 में शतक के साथ-साथ बना डाले ये खास रिकॉर्ड, जानिए किस मामले में उन्होंने विराट कोहली की बराबरी की

Updated:
विज्ञापन

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा (एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Abhishek Sharma: भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी 108 रन की पारी खेली. 30 गेंदों में शतक जड़कर उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा और विराट कोहली की बराबरी की. जानिए इस शानदार प्रदर्शन के 10 नए रिकॉर्ड्स.

विज्ञापन

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा के बल्ले ने गुरुवार को दिल्ली में ऐसा तूफान मचाया, जिसकी गूंज सिर्फ मैच के नतीजे तक सीमित नहीं रही. अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल में भारतीय ओपनर ने महज 34 गेंदों में 108 रन की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 11 छक्के निकले. अभिषेक का स्ट्राइक रेट 317.65 रहा.

विज्ञापन

लेकिन इस पारी की सबसे खास बात सिर्फ शतक नहीं थी. अभिषेक ने 30 गेंदों में सेंचुरी पूरी कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. उनकी इस पारी के दौरान रिकॉर्ड्स की ऐसी कतार लगी कि एक ही मैच में उन्होंने कुल 10 नए आंकड़े अपने नाम कर डाले.

30 गेंद में शतक, रोहित का रिकॉर्ड टूटा

गेंदबल्लेबाजटीमविपक्षीसाल
30अभिषेक शर्माभारतअफगानिस्तान2026
33सिकंदर रजाजिम्बाब्वेगाम्बिया2024
33फिन एलनन्यूजीलैंडदक्षिण अफ्रीका2025
35डेविड मिलरदक्षिण अफ्रीकाबांग्लादेश2017
35रोहित शर्माभारतश्रीलंका2017

अभिषेक ने 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था. इसके बाद उन्होंने अपनी रफ्तार और बढ़ाई और सिर्फ 30 गेंदों में शतक पूरा कर लिया. इसके साथ ही वह T20I में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था. रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाया था.

विराट कोहली की बराबरी पर पहुंचे अभिषेक

अभिषेक शर्मा ने इस शतक के साथ एक ऐसा मुकाम भी हासिल किया, जो भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली से जुड़ा है. अभिषेक के नाम अब T20 क्रिकेट में 10 शतक हो गए हैं. इसके साथ ही वह विराट कोहली के साथ इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं.

रैंकबल्लेबाजT20 शतक
1विराट कोहली10
2अभिषेक शर्मा10
3केएल राहुल8
4संजू सैमसन8
5रोहित शर्मा8

कोहली के नाम भी T20 क्रिकेट में 10 शतक हैं. वहीं संजू सैमसन, केएल राहुल और रोहित शर्मा के नाम 8-8 T20 शतक दर्ज हैं. अभिषेक ने जनवरी 2021 में पंजाब की ओर से रेलवे के खिलाफ 62 गेंदों में 107 रन बनाकर T20 क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया था. अब करीब पांच साल बाद उनके शतकों की संख्या 10 तक पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें: IPL 2027 Mini Auction: 3 साल बाद भारत में होगी क्रिकेटरों की नीलामी, जानें BCCI ने क्यों लिया यह अहम फैसला

एक सीरीज में 22 छक्के

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में अभिषेक ने कुल 22 छक्के लगाए. इसके साथ ही वह दो अलग-अलग T20I सीरीज में 20 से ज्यादा छक्के लगाने वाले इकलौते भारतीय बन गए हैं. इससे पहले उन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी 22 छक्के लगाए थे. तिलक वर्मा ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 20 छक्के लगाए थे.

एक मैच में दूसरी बार बाउंड्री से 100+ रन

अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ 108 रन की पारी में 102 रन सिर्फ चौके-छक्कों से बनाए. यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने T20I की एक पारी में बाउंड्री से 100 से ज्यादा रन बनाए हों. 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 135 रन की पारी के दौरान उन्होंने 106 रन बाउंड्री से जुटाए थे. इस तरह वह T20I में दो बार एक पारी में बाउंड्री से 100 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते भारतीय बन गए हैं.

हालांकि, एक T20I पारी में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड अभी रोहित शर्मा के नाम है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 118 रन की पारी में बाउंड्री से 108 रन जुटाए थे.

पावरप्ले में बनाए 76 रन

अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में पावरप्ले के दौरान ही गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं. उन्होंने पहले छह ओवर में 76 रन बना डाले. यह T20I में पहली बार है जब किसी भारतीय बल्लेबाज ने पावरप्ले में 75 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट

300 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से शतक

अभिषेक ने 108 रन की पारी 317.65 के स्ट्राइक रेट से खेली. इसके साथ ही वह T20I में 300 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए. भारत के लिए T20I शतकों में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के मामले में अब अभिषेक शीर्ष पर हैं.

बल्लेबाजविपक्षीसालस्ट्राइक रेट
अभिषेक शर्माअफगानिस्तान2026317.65
रोहित शर्माश्रीलंका2017274.41
तिलक वर्मादक्षिण अफ्रीका2024255.31
अभिषेक शर्माइंग्लैंड2025250.00
ईशान किशनन्यूजीलैंड2026239.53

59 मैचों में 1858 रन, धवन को छोड़ा पीछे

अभिषेक ने अपनी 108 रन की पारी के साथ T20I में रनों के मामले में भी एक स्थान ऊपर छलांग लगाई. उनके नाम अब 59 मैचों में 1858 रन हो गए हैं. उन्होंने भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया है. धवन ने 58 T20I मैचों में 1759 रन बनाए थे. अभिषेक अब T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर हैं.

अभिषेक के 10 रिकॉर्ड एक नजर में

  • T20I में भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज शतक- 30 गेंद
  • किसी टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ सबसे तेज T20I शतक
  • T20 क्रिकेट में 10 शतकों के साथ विराट कोहली की बराबरी
  • T20I में 300+ स्ट्राइक रेट से शतक लगाने वाले पहले भारतीय
  • T20I शतकों में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट का भारतीय रिकॉर्ड
  • T20I की एक पारी में 10+ छक्के दो बार लगाने वाले इकलौते भारतीय
  • T20I में दो बार बाउंड्री से 100+ रन बनाने वाले इकलौते भारतीय
  • दो T20I सीरीज में 20+ छक्के लगाने वाले इकलौते भारतीय
  • T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों की सूची में छठे स्थान पर पहुंचे
  • T20I सीरीज/टूर्नामेंट में तीन बार 200+ रन बनाने वाले भारतीयों की सूची में शामिल

ये भी पढ़ें: IND vs AFG 3rd T20: अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक के दम पर भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, 3-0 से किया क्लीन स्वीप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola