Duleep Trophy 2026: 13 साल बाद ईस्ट जोन बना चैंपियन, बिहार के इन 4 क्रिकेटरों ने लिखी जीत की कहानी

Updated:
विज्ञापन

ईशान, वैभव, मुकेश और अनुकूल रॉय (फोटो—एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दलीप ट्रॉफी 2026 में बिहार के चार युवा क्रिकेटरों ने शानदार प्रदर्शन कर ईस्ट जोन को जीत दिलाई. कप्तान ईशान किशन, रिकॉर्ड ब्रेकर वैभव सूर्यवंशी, तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और ऑलराउंडर अनुकूल राय के प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खींचा.

विज्ञापन

Duleep Trophy 2026 Bihar Cricketers: दलीप ट्रॉफी 2026 में बिहार से जुड़े खिलाड़ियों ने ईस्ट जोन की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई. पटना के ईशान किशन, समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी और अनुकूल राय तथा गोपालगंज के मुकेश कुमार ने टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ी. ईशान ने कप्तानी, बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली, जबकि वैभव ने बल्ले से दम दिखाने के साथ कम उम्र में एक और नया रिकॉर्ड बनाया. मुकेश ने गेंद से अहम विकेट चटकाए और अनुकूल ने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को मजबूती दी. ईशान की कप्तानी में ईस्ट जोन ने फाइनल में साउथ जोन को हराकर 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से दिखाया दम

समस्तीपुर के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी उम्र से कहीं ज्यादा परिपक्व बल्लेबाजी दिखाई. नॉर्थ जोन के खिलाफ शुरुआती मुकाबले में वह सिर्फ आठ रन बना सके. हालांकि, गेंद से उन्होंने दो विकेट हासिल किए. इसके बाद सेंट्रल जोन के खिलाफ वैभव ने आक्रामक अंदाज में 92 रन की पारी खेली.

मुकाबलापहली पारी बल्लेबाजीदूसरी पारी बल्लेबाजीगेंदबाजी
ईस्ट जोन बनाम साउथ जोन4480/10
ईस्ट जोन बनाम सेंट्रल जोन9240
ईस्ट जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन82/11

इस मुकाबले के दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. 15 साल 157 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाकर वैभव दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले बल्लेबाज बने. उन्होंने 1969 में लक्ष्मण सिंह के बनाए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा. दूसरी पारी में भी वैभव ने 40 रन की उपयोगी पारी खेली. फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ भी उनका बल्ला चला. वैभव ने पांच चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए. हालांकि, वह इस बार अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए.

कप्तान ईशान किशन का डबल रोल

ईस्ट जोन की कमान संभाल रहे पटना के ईशान किशन के सामने कप्तानी के अलावा बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी थी. नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ पहले मैच में बल्ले से उनका योगदान सिर्फ चार रन का रहा. हालांकि, विकेट के पीछे उन्होंने चार कैच लेने के साथ दो स्टंपिंग भी की.

मुकाबलाबल्लेबाजीगेंदबाजीकैच/स्टंपिंग
ईस्ट जोन बनाम साउथ जोन270 और 800/80 कैच / 0 स्टंपिंग
ईस्ट जोन बनाम सेंट्रल जोन16 और 39*0 कैच / 0 स्टंपिंग
ईस्ट जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन44 कैच / 2 स्टंपिंग

सेंट्रल जोन के खिलाफ टीम मुश्किल स्थिति में थी. ऐसे समय में ईशान ने मोर्चा संभाला और दूसरी पारी में नाबाद 39 रन बनाए. इसके बाद फाइनल में उन्होंने अपने बल्ले की पूरी ताकत दिखाई. साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में ईशान ने 30 चौकों और सात छक्कों की मदद से 270 रन ठोक दिए. दूसरी पारी में भी उन्होंने 98 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 80 रन बनाए. कप्तानी में भी वह सफल रहे और ईस्ट जोन को 13 साल के लंबे इंतजार के बाद दलीप ट्रॉफी का खिताब दिलाया.

मुकेश कुमार ने गेंद से छोड़ी छाप

गोपालगंज के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी गेंदबाजी से लगातार प्रभाव डाला. नॉर्थ जोन के खिलाफ दोनों पारियों में उन्होंने एक-एक विकेट हासिल किया. इसके बाद सेंट्रल जोन के खिलाफ मुकेश ने मैच का रुख बदलने वाली गेंदबाजी की. उन्होंने पहली पारी में 56 रन देकर तीन विकेट चटकाए. दूसरी पारी में 44 रन देकर चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इस तरह मुकाबले में उनके नाम कुल सात विकेट रहे.

मुकाबलाबल्लेबाजीपहली पारी गेंदबाजीदूसरी पारी गेंदबाजी
ईस्ट जोन बनाम साउथ जोन03/62
ईस्ट जोन बनाम सेंट्रल जोन33/564/44
ईस्ट जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन71/91/8

फाइनल में भी मुकेश ने अपनी लय बरकरार रखी. साउथ जोन के खिलाफ उन्होंने तीन विकेट हासिल किए. इनमें रिकी भुई और देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाजों के विकेट भी शामिल रहे. उनकी लगातार विकेट लेने की क्षमता ईस्ट जोन के लिए काफी अहम साबित हुई.

ये भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल की उम्र में कर रहे करोड़ों की कमाई, जानिए एक ब्रांड शूट के लिए कितनी फीस लेते हैं सूर्यवंशी?

अनुकूल राय ने बल्ले और गेंद दोनों से दिया योगदान

समस्तीपुर के ऑलराउंडर अनुकूल राय ने बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए उपयोगी योगदान दिया. नॉर्थ जोन के खिलाफ पहली पारी में उन्होंने 37 रन बनाए और एक विकेट भी हासिल किया. दूसरी पारी में उनकी गेंदबाजी और भी प्रभावी रही. अनुकूल ने सिर्फ 37 रन खर्च करते हुए पांच विकेट झटके.

मुकाबलापहली पारी बल्लेबाजीदूसरी पारी बल्लेबाजीपहली पारी गेंदबाजीदूसरी पारी गेंदबाजी
ईस्ट जोन बनाम साउथ जोन फाइनल4564
ईस्ट जोन बनाम सेंट्रल जोन1600/791/23
ईस्ट जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन371/255/37

सेंट्रल जोन के खिलाफ उन्होंने 16 रन बनाए और एक विकेट अपने नाम किया. फाइनल में भी अनुकूल ने बल्ले से अहम पारियां खेलीं. पहली पारी में 45 रन बनाने के बाद उन्होंने दूसरी पारी में 64 रन का योगदान दिया.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन