Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल की उम्र में कर रहे करोड़ों की कमाई, जानिए एक ब्रांड शूट के लिए कितनी फीस लेते हैं सूर्यवंशी?
वैभव सूर्यवंशी फोटो—एक्स
15 साल के वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट के मैदान पर धूम मचाने के साथ-साथ विज्ञापन की दुनिया में भी छा गए हैं. IPL 2026 के बाद उनकी ब्रांड वैल्यू आसमान छू रही है, जिससे वह प्रति दिन करोड़ों की फीस चार्ज कर रहे हैं.
Vaibhav Sooryavanshi Brand Fees: क्रिकेट की दुनिया में वैभव सूर्यवंशी का नाम अब सिर्फ उनके रिकॉर्ड्स तक सीमित नहीं है. 15 साल की उम्र में यह युवा बल्लेबाज मैदान के साथ-साथ विज्ञापन की दुनिया में भी तेजी से अपनी पहचान बना रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैभव एक दिन के ब्रांड शूट या कमर्शियल अपीयरेंस के लिए करीब ₹1.5 से ₹2 करोड़ की फीस चार्ज कर रहे हैं. यह उनकी रोजाना की कमाई नहीं है. यह किसी ब्रांड शूट, विज्ञापन या कमर्शियल अपीयरेंस के लिए बताई जा रही इंडस्ट्री फीस है.
IPL 2026 के बाद बढ़ी ब्रांड वैल्यू
वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में सबसे बड़ा उछाल IPL 2026 के शानदार प्रदर्शन के बाद आया. उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा. इस प्रदर्शन ने उन्हें सिर्फ युवा क्रिकेट प्रतिभा नहीं, बल्कि बड़े ब्रांड्स के लिए भी आकर्षक चेहरा बना दिया.
AMP Sports & Entertainment के फाउंडर और CEO इंद्रनील दास ब्लाह ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान बताया कि, IPL से पहले वैभव की एंडोर्समेंट फीस का कोई स्थापित बेंचमार्क नहीं था. IPL 2026 के बाद उनकी कमर्शियल वैल्यू तेजी से बढ़ी और वह ₹1.5 करोड़ से ₹2 करोड़ प्रतिदिन की फीस वाले स्तर पर पहुंच गई.
दास ब्लाह का मानना है कि अगर अगले एक-दो साल में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन इसी तरह जारी रहता है, तो उनकी एंडोर्समेंट फीस बढ़कर ₹3-4 करोड़ प्रति दिन तक पहुंच सकती है. आपको बता दें कि कि ब्रांड डील से संबंधित सारे कार्य वैभव सूर्यवंशी के पिता संभालते है.
15 साल की उम्र में क्यों इतनी बड़ी फीस?
वैभव की ब्रांड वैल्यू सिर्फ उनके रन और रिकॉर्ड्स की वजह से नहीं बढ़ी है. उनकी कम उम्र, आक्रामक बल्लेबाजी और तेजी से बढ़ती लोकप्रियता भी इसमें बड़ी भूमिका निभा रही है.
ब्रांड्स के लिए वैभव की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह क्रिकेट की नई पीढ़ी के स्टार हैं. उनका नाम युवा क्रिकेट फैंस के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ है और IPL ने उनकी पहुंच को और बड़ा किया. यही वजह है कि कंपनियां उनके मौजूदा प्रदर्शन के साथ-साथ भविष्य की संभावनाओं को भी ध्यान में रख रही हैं.
ये भी पढ़ें: Richest Cricket League: आखिर कौन है दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग? कितने नंबर पर है IPL, देखें टॉप-10 की लिस्ट
Complan ने पहले ही लगाया था दांव
वैभव के स्टार बनने से पहले ही कुछ ब्रांड्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया था. Zydus Wellness ने फरवरी 2026 में उन्हें Complan का ब्रांड एंबेसडर बनाया था. कंपनी ने उनके साथ 'Thoda Plan, Thoda Complan' कैंपेन लॉन्च किया था.
सितंबर 2026 में Complan ने उन्हें लेकर 'India ka Complan Boy' कैंपेन भी लॉन्च किया. इससे साफ है कि वैभव की ब्रांड पहचान IPL 2026 की सफलता के बाद ही नहीं बनी, बल्कि कंपनियां उन्हें इससे पहले भी भविष्य के बड़े चेहरे के तौर पर देख रही थीं.
13 साल की उम्र में बने थे करोड़पति
वैभव तब भी सुर्खियों में आए थे, जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें IPL 2025 की नीलामी में ₹1.10 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था. वह उस समय सिर्फ 13 साल के थे. इसके बाद IPL 2025 में उन्होंने सात मैचों में 252 रन बनाए. 2026 में उनके प्रदर्शन ने पूरी तस्वीर बदल दी और वह 776 रन के साथ टूर्नामेंट के सबसे चर्चित बल्लेबाजों में शामिल हो गए.
ये भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: सूर्यवंशी के नहीं खेलने पर पूर्व क्रिकेटर के घर में हुआ क्लेश, बोले-‘मेरी बीवी चिल्लाने लगी’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए