Cricket Schedule: क्रिकेट फैंस के लिए सुपर ट्यूजडे, IND-AFG समेत 6 टीमें होंगी मैदान पर; जानें कहां देखें लाइव टेलीकास्ट
6 टीमें, तीन मुकाबले फोटो—सोशल मीडिया
15 सितंबर क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक महामुकाबलों का दिन होने वाला है. भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी20, जिम्बाब्वे-ऑस्ट्रेलिया वनडे और इंग्लैंड-श्रीलंका टी20 जैसे तीन बड़े मैच खेले जाएंगे. जानें कब और कहां देखें इन रोमांचक मैचों का लाइव टेलीकास्ट.
15 September Cricket Matches: 15 सितंबर क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है. इस दिन भारत-अफगानिस्तान के दूसरे टी20 समेत तीन बड़े मुकाबले खेले जाएंगे. क्रिकेट का यह सिलसिला दोपहर 1 बजे से शुरू होकर 16 सितंबर की रात करीब 2 बजे तक चलेगा. दिन की शुरुआत जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे से होगी. इसके बाद शाम 7:30 बजे भारत और अफगानिस्तान दूसरे टी20 में आमने-सामने होंगे. वहीं, रात 11 बजे इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला शुरू होगा. आइए जानते हैं 15 सितंबर को होने वाले इन तीनों मुकाबलों का समय, वेन्यू और भारत में इनका लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं.
Aus vs Zim: जिम्बाब्वे की धरती पर 10 साल बाद लौटेगा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की टीम एक दशक से ज्यादा समय बाद जिम्बाब्वे में वनडे सीरीज खेलने जा रही है. दोनों टीमों के बीच जिम्बाब्वे की धरती पर आखिरी वनडे मुकाबला अगस्त-सितंबर 2014 में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज के दौरान हुआ था. अब दोनों टीमें एक बार फिर वनडे क्रिकेट में आमने-सामने होंगी.
जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा. ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श के हाथों में होगी, जबकि जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा संभालेंगे.
जिम्बाब्वे vs ऑस्ट्रेलिया मैच कहां देखें?
जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. वहीं, भारत में इस मुकाबले का टीवी पर सीधा प्रसारण नहीं किया जाएगा. लैपटॉप और पीसी यूजर्स FanCode की वेबसाइट के जरिए भी मैच देख सकेंगे. ऑस्ट्रेलिया में फैंस Fox Sports और Kayo ऐप पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
| आंकड़ा | रिकॉर्ड |
| कुल मैच | 33 |
| ऑस्ट्रेलिया जीता | 29 |
| जिम्बाब्वे जीता | 3 |
| बेनतीजा | 1 |
जिम्बाब्वे टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), बेन करन, ब्लेसिंग मुजाराबानी, ब्रैड इवांस, ब्रेंडन टेलर, ब्रायन बेनेट, क्रेग एर्विन, अर्नेस्ट मासुकु, ग्रेम क्रेमर, इनोसेंट काइया, न्यूमैन न्यामहुरी, रयान बर्ल, तदिवानाशे मरुमानी, वेलिंगटन मसाकाजा, वेस्ली मधेवेरे.
ऑस्ट्रेलिया टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जोश हेजलवुड, बिली स्टेनलेक, एडम जाम्पा, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), जेवियर बार्टलेट, कैमरन ग्रीन, स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस, कूपर कोनोली, जोएल डेविस, ओलिवर पीक.
IND vs AFG: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. वहीं, अफगानिस्तान की टीम वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी. अफगानिस्तान की जीत से सीरीज 1-1 से बराबर हो जाएगी. भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे होगा.
IND vs AFG 2nd T20 LIVE कहां देखें?
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports Network के चैनलों पर किया जाएगा. वहीं, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिवाइस पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. FanCode पर लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के आधार पर उपलब्ध है. इसलिए मैच देखने से पहले FanCode पर अपने अकाउंट और उपलब्ध प्लान की जानकारी जरूर जांच लें.
टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और यश ठाकुर.
अफगानिस्तान का स्क्वाड: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG T20I Series: 41 की उम्र में भी नहीं थम रहा इस अफगान खिलाड़ी का जलवा, अब भी बल्ले और गेंद से दिखा रहें दम
ENG vs SL: रात 11 बजे से होगा मुकाबला
क्रिकेट के इस लंबे सिलसिले का तीसरा मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. श्रीलंका की टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टी20 मुकाबला द रोज बाउल, साउथैम्पटन में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होगा. ऐसे में भारत और अफगानिस्तान के मुकाबले के बाद क्रिकेट फैंस को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच का भी रोमांच देखने को मिलेगा.
मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें?
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहले टी20 मैच का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण Sony Sports Network के चैनलों पर किया जाएगा. वहीं, मोबाइल और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV पर उपलब्ध होगी.
इंग्लैंड स्क्वाड: एनेयुरिन डोनाल्ड, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जॉर्डन कॉक्स, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोश टंग, सन्नी बेकर, आदिल राशिद, बेन डकेट, साकिब महमूद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन और जेम्स कोल्स.
श्रीलंका स्क्वाड: पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, चरिथ असलंका (कप्तान), जनिथ लियानगे, दासुन शनाका, थारिंदु रत्नायके, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, दुश्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, दुनिथ वेलालगे, दिलशान मदुशंका, पवन रत्नायके, लाहिरु उदारा और नुवान तुषारा.
ये भी पढ़ें: Richest Cricket League: आखिर कौन है दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग? कितने नंबर पर है IPL, देखें टॉप-10 की लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए