Viral Video: अभिषेक शर्मा ने T20I में सबसे कम गेंदों में लगाया शतक, बीच मैदान में बैठकर ‘ॐ नमः शिवाय’ बोलकर मनाया जश्न

Updated:
विज्ञापन

अभिषेक शर्मा फोटो—एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत-अफगानिस्तान टी20 में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया. उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा और खास अंदाज में जश्न मनाया.

विज्ञापन

Abhishek Sharma Celebration Video: भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि हर कोई देखता रह गया. बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने महज 30 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. रिकॉर्ड तो बना ही, लेकिन शतक पूरा करने के बाद अभिषेक के सेलिब्रेशन ने भी खूब ध्यान खींचा.

विज्ञापन

16 गेंद में फिफ्टी, फिर 30 गेंद में शतक

अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत से ही अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया था. उन्होंने महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद भी उनके बल्ले की रफ्तार कम नहीं हुई. अभिषेक ने चौकों-छक्कों की बरसात जारी रखी और सिर्फ 30 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. उन्होंने अपनी तूफानी पारी में 11 छक्के और 9 चौके लगाए. वह 34 गेंदों में 108 रन बनाकर आउट हुए.

उनका शतक नौवें ओवर में एक रन लेकर पूरा हुआ. शतक पूरा होते ही उन्होंने हेलमेट उतारा और मैदान पर बैठकर ध्यान की मुद्रा में ‘ॐ नमः शिवाय’ कहा. स्टैंड्स में मौजूद उनके पिता भी इस पल को देखकर मुस्कुराते और तालियां बजाते नजर आए. भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के चेहरे पर भी इस खास पल के दौरान मुस्कान दिखी.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक

अभिषेक शर्मा की इस पारी ने भारतीय टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में भी बड़ा बदलाव किया है. इससे पहले भारतीय बल्लेबाज के तौर पर सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था. रोहित ने दिसंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाया था. अब अभिषेक ने 30 गेंदों में सेंचुरी पूरी करके इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया.

गेंदबल्लेबाजटीमविपक्षीसाल
30अभिषेक शर्माभारतअफगानिस्तान2026
33सिकंदर रजाजिम्बाब्वेगाम्बिया2024
33फिन एलनन्यूजीलैंडदक्षिण अफ्रीका2025
35डेविड मिलरदक्षिण अफ्रीकाबांग्लादेश2017
35रोहित शर्माभारतश्रीलंका2017

इतना ही नहीं, अभिषेक का 30 गेंदों में लगाया गया शतक किसी भी टेस्ट खेलने वाले देश के बल्लेबाज का सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक भी बन गया है.

टी-20 में कुल 3 शतक

अब तक अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए कुल 59 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले है और 194 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है. अभिषेक के लिए यह टी20 क्रिकेट में तीसरा शतक है. इस फॉर्मेट में उनके नाम 12 अर्धशतक भी हैं. वहीं बॉलिंग में भी इस दौरान उन्होंने 10 विकेट चटकाए हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG 3rd T20: अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक के दम पर भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, 3-0 से किया क्लीन स्वीप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola