PM मोदी के जन्मदिन पर झारखंड में जले ‘आशीर्वाद के दीये’, पूरे राज्य में मना भव्य दीपोत्सव

Updated:
विज्ञापन

दीये जलते हुए लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को झारखंड भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया. पूरे राज्य में भव्य दीपोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें लाखों दीप जलाए गए. यह आयोजन जनभागीदारी का ऐतिहासिक उत्सव बन गया.

विज्ञापन

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को झारखंड भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ और उत्सव के रूप में मनाया. राज्य के लाखों घरों, मंदिरों, मठों और सार्वजनिक स्थलों पर संध्या के समय ‘आशीर्वाद के दीया’ प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा झारखंड रोशन हो गया. इस दौरान रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर 21 हजार दीप जलाए गए और पुरी के अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्ट कलाकारों द्वारा बालू से प्रधानमंत्री की भव्य तस्वीर बनाई गई.

विज्ञापन

रांची समेत पूरे झारखंड में भव्य दीपोत्सव 

राजधानी रांची के अलावा धनबाद के राम मंदिर चिटाही धाम, पलामू के कोयल नदी तट, साहेबगंज के नमामि गंगे घाट, देवघर एम्स परिसर, रामगढ़ के रजरप्पा शक्ति पीठ और चतरा सहित पूरे राज्य में भव्य दीपोत्सव का आयोजन हुआ. इसके साथ ही भाजयुमो द्वारा प्रदेश कार्यालय समेत पूरे राज्य में रक्तदान शिविर लगाए गए, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कुच्चू मंडल के दुर्गा मंदिर में दीपोत्सव में हिस्सा लिया और कहा कि यह आयोजन जनभागीदारी का ऐतिहासिक उत्सव बन गया है, जहां जनता ने मोदी जी को अपना भरपूर स्नेह और आशीर्वाद दिया है.

PM Modi Birthday celebration  (1).jpg
सैंड आर्ट कलाकारों द्वारा बालू से प्रधानमंत्री की भव्य तस्वीर बनाई गई

ये भी पढ़ें: Garhwa News: हर दिन करीब 6 लोगों को डस रहा सांप, गढ़वा में 78 दिन में 435 सर्पदंश के मामले

भाजपा नेताओं ने दीप जलाकर दी शुभकामनाएं

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अल्बर्ट एक्का चौक पर दीप जलाकर उनके यशस्वी नेतृत्व की सराहना की, वहीं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि झारखंड की जनता ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की है. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चम्पाई सोरेन, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी.

ये भी पढ़ें: गढ़वा : जायंट्स सेवा सप्ताह के पहले दिन 300 फलदार व छायादार पौधों का वितरण

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola