गढ़वा : जायंट्स सेवा सप्ताह के पहले दिन 300 फलदार व छायादार पौधों का वितरण

Updated:
विज्ञापन

पौधा वितरित करते जायंट्स के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जायंट्स सेवा सप्ताह के पहले दिन गढ़वा में पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से 300 से ज़्यादा फलदार और छायादार पौधे बांटे गए. इस पहल का उद्देश्य लोगों को पौधरोपण के महत्व के प्रति जागरूक करना है.

विज्ञापन

गढ़वा से रिपोर्ट जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन

गढ़वा. जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर 17 से 23 सितंबर तक जायंट्स सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है. सेवा सप्ताह के पहले दिन गुरुवार को जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा की ओर से पर्यावरण संरक्षण और गढ़वा को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया. कार्यक्रम जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के अध्यक्ष अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ.

कार्यक्रम के प्रायोजक जायंट्स गढ़वा के पूर्व वित्त निदेशक अशोक केसरी रहे.पौधा वितरण कार्यक्रम गढ़वा के पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता के प्रतिष्ठान गुप्ता इन्वेस्टमेंट के समीप आयोजित किया गया.इस दौरान आने-जाने वाले राहगीरों के बीच करीब 300 पौधों का वितरण किया गया.वितरित किए गए पौधों में अमरूद, अनार, नींबू, अशोक और जामुन सहित अन्य फलदार एवं छायादार पौधे शामिल थे.

मौके पर जायंट्स सदस्यों ने लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष बारिश के मौसम में कम से कम कुछ पौधे जरूर लगाने चाहिए.पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हरियाली बढ़ाने में मदद मिलेगी और ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते प्रभाव को कम करने में भी योगदान दिया जा सकेगा.कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस वर्ष गढ़वा जिले में शुरुआती बारिश पर्याप्त नहीं होने के कारण सुखाड़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है.

ऐसे में पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधरोपण की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घर, खेत, खाली जमीन और सार्वजनिक स्थलों के आसपास पौधे लगाएं तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी करें. अधिक हरियाली से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी.

कार्यक्रम में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन स्पेशल कमेटी के सदस्य विजय केसरी, फेडरेशन-8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन-8 यूनिट-2 के डायरेक्टर मनोज केसरी रूपागंजी, गढ़वा ग्रुप के उपाध्यक्ष रविंद्र जायसवाल एवं अवधेश कुशवाहा, मनोज केसरी पोस्ट ऑफिस, मोजिबुद्दीन खान, चंद्रभूषण सिन्हा, मंदीप प्रसाद सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola