औजारों और मशीनों के देवता की आराधना, ऐसे हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा

Updated:
विज्ञापन

विश्वकर्मा पूजा का आयोजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हरिहरपुर गांव में हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ विश्वरचिता भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई. ग्रामीणों ने अपने वाहनों, मशीनों और औजारों की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

हरिहरपुर. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरिहरपुर गांव में नाग बाबा के समीप हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ विश्वरचिता भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की.विश्वकर्मा पूजा को लेकर सुबह से ही ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला. पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था.

विज्ञापन

पूजा के दौरान दर्जनों दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के साथ जेसीबी मशीन समेत अन्य वाहनों और मशीनरी की विधिवत पूजा की गई. वाहन एवं मशीन मालिकों ने अपने-अपने वाहनों को साफ कर फूल-माला से सजाया तथा भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर प्रसाद चढ़ाया.

पूजा के दौरान पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई गई. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण एवं शिल्पकला का देवता माना जाता है. इसलिए हर वर्ष विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर वाहन, मशीन एवं औजारों की पूजा कर उनके सुरक्षित संचालन और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है.

वहीं पूजा स्थल पर पूरे दिन ग्रामीणों की आवाजाही बनी रही. बच्चों और युवाओं में भी पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया. मौके पर उपस्थित पुजा कमिटी के वरिष्ठ सदस्य मिथलेश कुमार राम ने बताया कि देर शाम को भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola