थाने से कोर्ट तक पहुंचा 20 एकड़ का विवाद, अब पंच के फैसले पर राजी हुए पांच भाई

Updated:
विज्ञापन

बरडीहा सीओ की पहल से 12 साल पुराने जमीन विवाद में बनी सहमति, बरछाबांध में मापी कार्य शुरू | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरडीहा प्रखंड में 12 वर्षों से पांच भाइयों के बीच चला आ रहा 20 एकड़ जमीन का विवाद सुलझ गया है. ग्रामीणों के आग्रह पर प्रशासन ने पहल की, जिससे अब बंटवारे का कार्य शुरू हो गया है.

विज्ञापन

मझिआंव. बरडीहा प्रखंड के बरछाबांध में 20 एकड़ जमीन को लेकर पांच भाइयों के बीच पिछले 12 वर्षों से चले आ रहे विवाद के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक पहल शुरू हुई है. जमीन विवाद के कारण 12 वर्षों से खेती बंद थी. मामला थाने से लेकर सिविल कोर्ट तक पहुंच चुका था. आपसी लड़ाई में लाखों रुपये खर्च होने के साथ लाखों रुपये के उत्पादन का नुकसान भी हो चुका है.

विज्ञापन

ग्रामीणों के आग्रह पर शुरू हुई पहल

जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह सुबह पैदल भ्रमण पर निकले थे. इसी दौरान ग्रामीणों ने उनसे पांच भाइयों के बीच चल रहे जमीन विवाद के समाधान का अनुरोध किया. इसके बाद सीओ प्रवीण कुमार सिंह इंजीनियर अनिल कुमार चौधरी और अंचल अमीन अमलेश यादव के साथ बरछाबांध पहुंचे और बैठक शुरू की.

पंच के फैसले पर पांचों भाइयों की सहमति

बैठक में पांचों भाइयों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया कि पंच जो भी निर्णय लेगा, वह उन्हें मंजूर होगा. इसके बाद जमीन की मापी का कार्य शुरू कर दिया गया है. कुल 20 एकड़ जमीन की मापी और बंटवारे में चार से पांच दिनों का समय लग सकता है. इसके बाद अंतिम बैठक कर विवाद का निपटारा किया जाएगा.

बंटवारे के बाद अलग-अलग होगी होल्डिंग

अंचल अधिकारी ने बताया कि बंटवारे के बाद सभी की होल्डिंग अलग कर दी जाएगी और अलग-अलग रसीद काटी जाएगी. उन्होंने कहा कि यह प्रयास समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण है. कोर्ट-कचहरी के चक्कर में समय और धन खर्च करने के बजाय आपसी भाईचारे से विवाद का समाधान निकाला जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola