क्रिकेट के मैदान पर दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता, सुपर जेंट्स ने 63 रन से जीता फाइनल

Updated:
विज्ञापन

खेल प्रतिभाओं को मैदान और खेल सामग्री उपलब्ध करायेंगे : दीपक प्रताप देव | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धुरकी में हिंदू-मुस्लिम एकता क्रिकेट मेमोरियल सीजन-3 का समापन हुआ. सुपर जेंट्स ने फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया. मुख्य अतिथि ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन

धुरकी. हिंदू-मुस्लिम एकता क्रिकेट मेमोरियल सीजन-3 का समापन बुधवार को हुआ. मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी दीपक प्रताप देव ने विजेता और उप विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया. फाइनल मुकाबले में सुपर जेंट्स ने रॉयल-11 को 63 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया.

विज्ञापन

खेल से मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास

समापन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए दीपक प्रताप देव ने कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए. खेल से मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास होता है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें बेहतर सुविधा और संसाधन उपलब्ध कराने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों ने खेल के क्षेत्र पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण प्रखंड में स्थायी खेल स्टेडियम का निर्माण नहीं हो सका.

जनता का आशीर्वाद मिला, तो खिलाड़ियों को मिलेगी सुविधा

दीपक प्रताप देव ने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला, तो क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के साथ खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान और खेल सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे अभी भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें सहयोग देने का प्रयास कर रहे हैं.

गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं : मिट्ठू जायसवाल

समाजसेवी मिट्ठू जायसवाल ने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें निखारने की है. उन्होंने कहा कि गांवों के बच्चे ही आगे चलकर राज्य और देश स्तर पर पहचान बनाते हैं. खिलाड़ियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने अपनी जमीन खेल के लिए उपलब्ध कराने की बात कही.

सुपर जेंट्स को मिली विजेता की शील्ड

फाइनल मुकाबले में जीत के बाद सुपर जेंट्स की टीम को दीपक प्रताप देव और मिट्ठू जायसवाल ने संयुक्त रूप से शील्ड देकर सम्मानित किया. उप विजेता रॉयल-11 की टीम को भी शील्ड प्रदान की गयी.

आयोजन में इनकी रही अहम भूमिका

आयोजन में अध्यक्ष बबलू जायसवाल और सचिव मुन्ना आर अंसारी की अहम भूमिका रही. संचालन महताब अंसारी ने किया. मौके पर खुशधार अंसारी, मनोज सिंह, कमलेश सिंह, उदेश्वर जायसवाल, नीलू जायसवाल, सदर जाबिर अंसारी, कुदुस अंसारी, मजबूतिन अंसारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola