ePaper

IND vs NZ: Live भारत ने जीता टॉस पहले बल्लेबाजी का फैसला

Updated at : 17 Oct 2024 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
toss @ m chinnaswamy: screen grab bcci X

toss @ m chinnaswamy: screen grab bcci X

IND vs NZ मैच के लिए आज सुबह मौसम खुल गया. अंपायर्स ने पिच का मुआयना कर मैच को शुरू करने के लिए हरी झंडी दिखा दी. सुबह 9 बजे टॉस हुआ.

विज्ञापन

IND vs NZ: कल दिन भर हुई बारिश के कारण मैच में टॉस भी नहीं हो सका था. आज मैच को 15 मिनट पहले शुरू किया जा रहा है ताकि 98 ओवर का मैच कराया जा सके. एक दिन का खेल धुल जाने की वजह से अब 4 दिन का खेल ही हो पाएगा.

इस मैच में जडेजा, अश्विन और कुलदीप की तिकड़ी के साथ भारत मैदान में उतरेगा. शुभमन गिल गले में चोट की वजह से इस मैच में नहीं खेल पाएंगे ऐसे स्थिति में सरफराज को मौका दिया गया है. कप्तान रोहित के साथ यशस्वी ओपनिंग करने के लिए उतरेंगे.

वहीं न्यूजीलैंड कप्तान विलिम्सन के चोटिल होने की वजह से टॉम लाथम टीम की अगुआई करेंगे. टिम साउथी और एजाज पटेल की गेदबाजी की परीक्षा भी लेने के लिए भारत के बैट्समैन पूरी तरह तैयार होंगे.

IND vs NZ Live: भारत की प्लेइंग 11

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन,रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

India vs New Zealand: Bengaluru Test: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड : टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, एजाज पटेल, विलियम ओ’ राउरकी।

 

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola