सौरव गांगुली की सुरक्षा में कटौती, अब इस घेरे में रहेंगे पूर्व कप्तान

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
sourav ganguly

सौरव गांगुली

Sourav Ganguly security reduced: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. साल 2023 में उनकी सुरक्षा को बढ़ाकर ‘Z’ श्रेणी का किया गया था, जिसे अब घटाकर दोबारा ‘Y’ श्रेणी का कर दिया गया है.

विज्ञापन

Sourav Ganguly security reduced: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य की सुरक्षा शाखा द्वारा किए गए थ्रेट एनालिसिस  के बाद उनकी सुरक्षा को कम कर दिया गया है. साल 2023 में गांगुली की सुरक्षा को ‘Y’ कैटेगरी से अपग्रेड करके ‘Z’ कैटेगरी किया गया था. जिससे उनके सुरक्षा दस्ते में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर 8 से 10 हो गई थी. हालांकि, अब इस बढ़ी हुई सुरक्षा को वापस ले लिया गया है. अब वे दोबारा ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगे, जिसके तहत उनके साथ और उनके बेहाला स्थित निवास पर 3-3 स्पेशल ब्रांच के पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.

‘Z’ श्रेणी के तहत मिलती थी यह खास सुरक्षा व्यवस्था

एक सामान्य प्रशासनिक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सौरव गांगुली को ‘Z’ श्रेणी का सुरक्षा कवच दिया गया था. इसके तहत उनके बेहाला स्थित घर पर चौबीसों घंटे सुरक्षाकर्मियों की एक विशेष टीम तैनात रहती थी. साथ ही, राज्य में कहीं भी आने-जाने के दौरान हथियारबंद कमांडो साये की तरह उनके साथ चलते थे.

सुरक्षा कम होने की मुख्य वजह

पश्चिम बंगाल में वीआईपी सुरक्षा नियमों में हुए बड़े बदलावों के तहत सौरव गांगुली की सुरक्षा को घटाया गया है. नए खतरे के आकलन के अनुसार, उन्हें अब ‘Z’ श्रेणी की विस्तृत सुरक्षा की जरूरत नहीं पाई गई है. अब उनके बेहाल स्थित आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर्स की संख्या कम हो जाएगी, लेकिन आवश्यक पुलिस सुरक्षा जारी रहेगी. अधिकारियों के मुताबिक, यह कदम राज्यव्यापी VIP सुरक्षा समीक्षा का हिस्सा है, जिसके तहत कई वीआईपी की सुरक्षा का पुनर्गठन किया जा रहा है.

ये हैं प्रशासनिक कारण

सूत्रों के अनुसार, इस प्रशासनिक बदलाव का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को किसी भी व्यक्ति की सक्रिय संवैधानिक भूमिका, आधिकारिक दर्जे और खतरे के ताजा आकलन के अनुरूप बनाना है. वर्तमान में, सौरव गांगुली किसी ऐसे आधिकारिक या संवैधानिक पद पर नहीं हैं, और न ही उनके खतरे का स्तर ऐसा है जिसके लिए उन्हें ‘Z’ श्रेणी की उच्च-स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा जाए.

यह भी पढ़े- अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया तैयार, मैदान पर जमकर बहाया पसीना

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola