वर्ल्ड कप में जापान की जीत के पीछे 14 साल के बच्चे की प्रेरणा? कोच ने किया बड़ा खुलासा
रुई निशिजावा भाषण देते हुए (फोटो-सोशल मीडिया)
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान जापान की राष्ट्रीय टीम से मिलने पहुंचे 14 वर्षीय छात्र रुई निशिजावा के भाषण ने सभी का दिल जीत लिया. छात्र के शब्द सुनकर जापान के मुख्य कोच हाजिमे मोरियासु इतने भावुक हो गए कि उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी आंखों में आंसू आ गए थे.
Japan Football Team: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही जापान की फुटबॉल टीम से जुड़ा एक भावुक किस्सा सामने आया है. अमेरिका के टेनेसी में रहने वाले जापानी मूल के 14 वर्षीय छात्र रुई निशिजावा के भाषण ने न सिर्फ खिलाड़ियों बल्कि टीम के मुख्य कोच हाजिमे मोरियासु को भी भावुक कर दिया.
ईस्ट टेनेसी जापानी स्कूल के 145 छात्रों और अभिभावकों का एक ग्रुप पिछले सप्ताह नैशविल स्थित जापान की वर्ल्ड कप ट्रेनिंग बेस पर पहुंचा था. इस दौरान रुई निशिजावा को खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के सामने भाषण देने का मौका मिला. इसके लिए उन्होंने कई बार अपना भाषण लिखा और लगातार अभ्यास भी किया था.
रुई के शब्दों ने खिलाड़ियों को किया प्रेरित
खिलाड़ियों के सामने बोलते हुए रुई ने कहा, “जब हम अपने देश से दूर रहकर पढ़ाई और जीवन की चुनौतियों का सामना करते हैं, तब आपको मैदान पर संघर्ष करते देख हमें कभी हार न मानने की प्रेरणा मिलती है. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ पूरे साहस के साथ खेलते हुए आपको देखना हम जैसे विदेश में रहने वाले जापानी बच्चों के लिए बेहद खास मायने रखता है.”
कोच मोरियासु हुए भावुक
रुई के इन शब्दों ने जापान के मुख्य कोच हाजिमे मोरियासु को गहराई से प्रभावित किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने टीम स्टाफ से भाषण की एक प्रति मंगवाने को कहा ताकि उसे टीम के डाइनिंग हॉल में लगाया जा सके. बाद में इस घटना को याद करते हुए मोरियासु ने कहा, “जब मुझे एहसास हुआ कि हमारी टीम के प्रयास विदेश में रह रहे बच्चों को प्रेरित कर रहे हैं, तो मैं लगभग रो पड़ा था.”
रुई ने अपने भाषण के अंत में कोच के उस सपने का भी जिक्र किया, जिसके तहत जापान पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचना चाहता है. उन्होंने कहा, “कोच मोरियासु जिस सबसे खूबसूरत मंजिल की बात करते हैं, हम भी उसे आपके साथ मिलकर देखना चाहते हैं.”
भाषण के बाद जापान ने दर्ज की बड़ी जीत
दिलचस्प बात यह है कि इस मुलाकात के कुछ ही दिनों बाद जापान ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्यूनीशिया को 4-0 से हराया. यह फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में किसी एशियाई टीम द्वारा एक मैच में किए गए सबसे ज्यादा गोलों में से एक है.
भाषण के बाद रुई से जब उनके अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मैंने अपनी आवाज का 120 प्रतिशत इस्तेमाल कर दिया. अब मेरा गला पूरी तरह सूख गया है. जापान फुटबॉल संघ इस अभियान को “For Our Greatest Stage” नारे के साथ आगे बढ़ा रहा है.
यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2026: हैरी केन पर हुआ काला जादू! घाना के तांत्रिक के दावे से फुटबॉल जगत में हड़कंप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










