फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा ग्लैमर का तड़का, ये ग्लोबल स्टार्स मचाएंगे तहलका

शकीरा और बर्ना बॉय
FIFA WORLD CUP 2026 opening ceremony: फुटबॉल के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत किसी एक उद्घाटन समारोह से नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग देशों में तीन भव्य समारोहों के साथ होगी.
FIFA WORLD CUP 2026 opening ceremony: 11 जून से शुरू होने जा रहा फीफा वर्ल्ड कप 2026 इस बार बेहद खास है, क्योंकि इसकी सह-मेजबानी यूएस, मेक्सिको और कनाडा मिलकर कर रहे हैं. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला और पहली ओपनिंग सेरेमनी मेक्सिको सिटी में होगी. इसके बाद अमेरिका और कनाडा में भी उद्घाटन समारोह आयोजित किए जाएंगे. हालांकि फीफा ने अभी सिर्फ मेक्सिको में होने वाले कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी दी है.
शकीरा और बर्ना बॉय बिखेरेंगे जलवा
फीफा ने एक आधिकारिक रिलीज जारी कर आगामी विश्व कप के लिए बड़े अपडेट्स साझा किए हैं. इस बार ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत ग्लोबल स्टार सिंगर-डांसर शकीरा और मशहूर कलाकार बर्ना बॉय अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से करेंगे. दोनों कलाकार इस टूर्नामेंट के आधिकारिक गाने ‘दाई दाई’ पर परफॉर्म करेंगे. खास बात यह है कि फीफा का यह ऑफिशियल सॉन्ग ‘ग्लोबल सिटिजन एजुकेशन फंड’ के समर्थन में जारी किया जा रहा है.
मैच से 90 मिनट पहले शुरू होगा प्रोग्राम
मेक्सिको सिटी स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी का आगाज़ मैच शुरू होने से 90 मिनट पहले होगा. इस ऐतिहासिक शो में दुनिया के सबसे मशहूर और रोमांचक संगीत सितारे मंच संभालेंगे. पहले ही किए गए एलान के मुताबिक, इस ग्रैंड इवेंट में शकीरा, बर्ना बॉय, जे बाल्विन, एलेजांद्रो फर्नांडेज, बेलिंडा, डैनी ओशन, लीला डाउन्स, लॉस एंजिल्स अजुलेस, माना और टाइला जैसे ग्लोबल आइकॉन अपनी परफॉर्मेंस से समां बांधेंगे.
मेक्सिको से होगी ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत
मेक्सिको में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी दरअसल तीन देशों में होने वाले भव्य उद्घाटनों की एक सीरीज की शुरुआत है, जो इसके बाद कनाडा और यूएस में भी आगे बढ़ेगी। इस मेगा इवेंट को लेकर रोमांच अभी और बढ़ने वाला है, क्योंकि फीफा आने वाले दिनों में कुछ और शानदार कलाकारों और वैश्विक प्रतिभाओं के नामों से पर्दा उठाएगा।
48 टीमों के साथ ऐतिहासिक होगा यह वर्ल्ड कप
फीफा वर्ल्ड कप 2026 इस बार बेहद खास होने वाला है. एक तरफ जहां ‘वाका वाका’ फेम शकीरा और बर्ना बॉय इसके आधिकारिक गाने पर काम कर रहे हैं, जिसका ऑडियो 16 मई को आ चुका है. वहीं दूसरी तरफ यह टूर्नामेंट खेल के मामले में भी नया रिकॉर्ड बनाएगा. 11 जून से 19 जुलाई तक चलने वाले इस विश्व कप में 2022 की 32 टीमों के मुकाबले, पहली बार रिकॉर्ड 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं.
यह भी पढ़े- थॉमस म्युलर और पत्नी लीसा हुए अलग, वकील ने की आधिकारिक पुष्टि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ऋतु राज
ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










