...तो इस कारण से छिनी चिन्नास्वामी से IPL फाइनल की मेजबानी, BCCI ने उठाया राज से पर्दा

Published by :Ujjawal Sinha
Published at :06 May 2026 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
...तो इस कारण से छिनी चिन्नास्वामी से IPL फाइनल की मेजबानी, BCCI ने उठाया राज से पर्दा

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ और फाइनल की मेजबानी बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम छिन गया है. इस सीजन का फाइनल 31 मई को बेंगलुरु में खेला जाना था, लेकिन अब बीसीसीआई ने फाइनल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित करने का फैसला किया है.

विज्ञापन

BCCI: ऐसी खबरें सामने आ रही है कि बेंगलुरु में कई कारणों से प्लेऑफ और फाइनल के मुकाबले का अधिकार छिन गया. स्थानीय अधिकारियों और स्टेकहोल्डर्स की तरफ से लगातार आ रही विवादित मांगों और इंतजामों से जुड़ी चिंताओं के चलते यह फैसला लिया गया है.

ऐसा कहा जा रहा है कि आईपीएल अधिकारी कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) के लगातार संपर्क में थे. इसके बाद भी बातचीत नहीं बन सकी, उसमें सबसे बड़ा कारण नेताओं और सदस्यों के पास को लेकर था. केएससीए की कुछ मांगें ऐसी थी जिसे माना ही नहीं जा सकता है.

टिकट की कालाबाजारी ने खड़े किए सवाल

टिकटों की कालाबाजारी की खबरों ने स्थिति को और जटिल बना दिया, जिससे आयोजन की पारदर्शिता और व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए. इसी के बाद टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबले को अहमदाबाद शिफ्ट करने का फैसला लिया गया, ताकि आयोजन बेहतर तरीके से हो सके और व्यवस्थाओं पर कड़ा नियंत्रण रखा जा सके.

आमतौर पर आईपीएल का फाइल मैच मौजूदा चैंपियन टीम के घरेलू मैदान पर खेला जाता है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पिछला सीजन जीता था, ऐसे में आईपीएल 2026 के फाइनल मैच की मेजबानी एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को ही मिलनी चाहिए थी, लेकिन बीसीसीआई ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि स्थानीय अधिकारियों की कुछ मांगें ‘बीसीसीआई के तय नियमों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर’ थीं, इसलिए बेंगलुरु में फाइनल करवाना मुमकिन नहीं होगा.

31 को खेला जाएगा फाइनल का मुकाबला

बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के नॉकआउट स्टेज का शेड्यूल जारी किया. जिसमें फाइनल का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. लीग स्टेज के 70 मुकाबलों के बाद, प्लेऑफ की शुरुआत 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में क्वालीफायर 1 से होगी. इसके बाद न्यू चंडीगढ़ के नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 27 मई को ‘एलिमिनेटर’ खेला जाएगा. वहीं इसके बाद 29 मई को इसी स्टेडियम में क्वालीफायर 2 भी खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: प्लेऑफ और फाइनल की मेजबानी से बाहर हुआ चिन्नास्वामी स्टेडियम, BCCI के फैसले पर KSCA ने उठाए सवाल

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Ujjawal Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola