SRH vs PBKS: कूपर कोनोली का शतक बेकार, पंजाब की लगातार तीसरी हार; सनराइजर्स हैदराबाद बनी टेबल टॉपर
सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो सोशल मीडिया)
आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में हैदराबाद ने 33 रनों से जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है.
SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए. जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम कूपर कोनोली के शतक के बावजूद 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन ही बना सकी. पंजाब की यह लगातार तीसरी हार है. वहीं हैदराबाद इस जीत के पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई.
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहतरीन रही. पहले विकेट के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने 54 रनों की साझेदारी की. अभिषेक शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद ट्रेविस हेड 38 रन बनाकर चलते बने.
ईशान किशन और क्लासेन का अर्धशतक
इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 88 रनों की साझेदारी की. ईशान किशन 55 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान ईशान ने 4 छक्के और 2 चौके लगाए. उसके बाद चौथे विकेट के लिए क्लासेन ने नीतीश रेड्डी के साथ मिलकर 63 रनों की साझेदारी करते हुए स्कोर को 235 तक पहुंचा दिया. क्लासेन ने 69 और रेड्डी ने नाबाद 29 रनों की पारी खेली. पंजाब के लिए अर्शदीप ने 1, फर्ग्यूसन ने 1, चहल ने 1 और वैशाख ने 1 विकेट चटकाए.
पंजाब किंग्स की खराब शुरुआत
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही. प्रियांश आर्या 1 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने 3 और श्रेयस अय्यर 5 रन बनाकर आउट हो गए. पंजाब ने तीन विकेट 23 के स्कोर पर गंवा दिया. उसके बाद चौथे विकेट के लिए स्टोइनिस और कूपर कोनॉली ने 40 रन जोड़े. मार्कस स्टोइनिस 28 रन बनाकर आउट हो गए.
कूपर कोनोली का शतक बेकार
एक छोर से कूपर कोनोली ने मोर्चा संभाले रखा और पंजाब किंग्स की उम्मीदों को जिंदा रखा. हालांकि, इस दौरान उन्हें सूर्यांश शेडगे और मार्को यानसेन का साथ मिला. सूर्यांश 25 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं यानसेन भी 19 रन बनाकर चलते बने. कूपर कोनोली ने 59 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 107 रनों की पारी खेली. कोनोली की पारी की वजह से पंजाब किंग्स 200 के पहुंचने में कामयाब रही लेकिन जीत नहीं हासिल कर सकी। हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने 2, शिवांग कुमार 2, रेड्डी ने 1, ईशान मलिंगा ने 1 और साकिब हुसैन ने 1 विकेट चटकाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










