महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए के लिए नीदरलैंड्स की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, बैबेट डी लीड को कमान

Updated:
विज्ञापन
महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए के लिए नीदरलैंड्स की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, बैबेट डी लीड को कमान

नीदरलैंड्स महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नीदरलैंड्स की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. नीदरलैंड्स टीम का कमान बैबेट डी लीक को सौंपी गई है. पहली बार वो टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी करेगी.

विज्ञापन

Womens T20 World Cup 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा. नीदरलैंड्स की टीम पहली बार इस मल्टी-नेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी. इस वर्ल्ड कप में कुल 12 टीमों को शामिल किया गया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड को ग्रुप-ए में रखा गया है. ग्रुप चरण में इस टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका से होगा.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए नीदरलैंड की टीम

बैबेट डी लीड (कप्तान), कैरोलीन डी लैंग, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, हन्ना लैंडहीर, हीथर सीगर्स, आइरिस ज्विलिंग, इसाबेल वैन डेर वोनिंग, लारा लीमहिस, मिर्थे वैन डेन राड, फीबी मोल्केनबोर, रॉबिन रिज्के, रोसाली लॉरेंस, सान्या खुराना, सिल्वर सीगर्स, स्टेरे कालिस.

भारत से 17 जून को होगा मुकाबला

नीदलैंड की टीम 14 जून को एजबेस्टन में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जिसके बाद 17 जून को हेडिंग्ले में भारत के खिलाफ और 20 जून को यूटिलिटा बाउल में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले खेलेगी. वहीं 25 जून को साउथ अफ्रीका और 27 जून को पाकिस्तान के खिलाफ ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में अपना आखिरी मुकाबला खेलेगी.

क्वालीफायर्स में सभी मुकाबले में हासिल की थी जीत

नीदरलैंड ने पिछले साल नेपाल में हुए आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप ग्लोबल क्वालीफायर्स के ‘सुपर सिक्स’ चरण के तीनों मैचों में जीत हासिल करके पहली बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था.

टीम के ऐलान के बाद कप्तान ने क्या कहा?

नीदरलैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से जारी बयान में बैबेट ने कहा कि हम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली मौजूदगी को लेकर बहुत उत्साहित हैं. यह दुनिया की बेहतरीन टीमों के साथ मुकाबला करने और बड़े मंच पर नीदरलैंड्स के टैलेंट को दिखाने का एक शानदार मौका होगा.

टी20 वर्ल्ड कप हमारे घर के पास इंग्लैंड में खेला जा रहा है, इसलिए हमें उम्मीद है कि बड़ी संख्या में हमारे समर्थक भी आएंगे. यह न सिर्फ हमारी टीम के लिए, बल्कि हमारे परिवारों, दोस्तों और उन सभी लोगों के लिए जिंदगी का एक यादगार अनुभव होगा.

यह भी पढ़ें: महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत को कमान; इन खिलाड़ियों को मिला मौका

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola