वानखेड़े में एक बार फिर होगी CSK और MI की भिड़ंत, रेस में बने रहने के लिए बेहद अहम है मुकाबला

Updated:
विज्ञापन

वानखेड़े में चेन्नई और मुंबई की भिड़ंत

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

CSK vs MI : क्या मुंबई और चेन्नई के मुकाबले में उनके दोनों दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ग्राउंड में दिखेंगे? इस सवाल का कोई आधिकारिक जवाब तो अबतक नहीं आया है, लेकिन फैंस यह जानना चाह रहे हैं. दोनों ही टीमें बदहाल हैं और रेस में बने रहने के लिए जूझ रही है, अब देखना यह है कि उनका आज का प्रदर्शन कैसा रहता है.

विज्ञापन

CSK vs MI : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 23 अप्रैल की शाम को एक बेहद अहम मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक बार पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) जब आमने-सामने होंगी, दोनों टीमें जीत दर्ज करना चाहेगी. अभी प्वाइंट टेबल में दोनों टीमें बहुत ही खराब प्रदर्शन के साथ सातवें और आठवें स्थान पर हैं.

विज्ञापन

क्या रुतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन सुधरेगा?

मुंबई और चेन्नई दोनों की ही टीमें आईपीएल के इस सीजन में 6-6 मैच खेल चुकी है और मात्र दो-दो मैच में ही इन्होंने जीत दर्ज की है. लगातार चार मैच हारने के बाद मुंबई की टीम ने गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराया, तो उनका मनोबल बढ़ा है, लेकिन हैदराबाद से 10 रन से हारने के बाद चेन्नई की हालत पस्त है. खराब फॉर्म में चल रहे चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ अपने फाॅर्म को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. गायकवाड़ इस सीजन में अब तक बहुत खराब खेले हैं, उन्होंने छह पारियों में 13.66 के औसत और 112.32 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 82 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 28 रहा है. गायकवाड़ ने मुंबई के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है, इसी वजह से यह उम्मीद की जा रही है कि आज के मैच में रुतुरात का बल्ला चलेगा.रुतुराज को अगर फाॅर्म में वापस आना है, तो उनके लिए मुंबई से बेहतर कोई विरोधी नहीं है, उन्होंने नौ मैचों में 41.57 के औसत से 241 रन बनाए हैं, जिसमें 151 से ज़्यादा का स्ट्राइक रेट और तीन अर्द्धशतक शामिल हैं.

मुंबई के खिलाफ पिछले 5 में से 4 मैच चेन्नई ने जीते हैं

मुंबई और चेन्नई के बीच खेले गए मैच के आंकड़ों को देखें तो हम पाएंगे कि मुंबई ने 21 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई 18 जीत पाई है. लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि पिछले 5 मैच में से 4 में चेन्नई की टीम विजेता रही है. दोनों ही टीम इस आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है,लेकिन आज शाम वही टीम जीतेगी, जिनकी रणनीति और मनोबल बेहतर होगा.

ये भी पढ़ें : हर मैच से पहले कार्टून देखते हैं वैभव सूर्यवंशी, कहा- सब के प्लान ई बा कि अच्छा करेके बा…

प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड रविंद्र जडेजा ने राजस्थान की एजुकेशन मिनिस्टर को डेडिकेट किया तो सभी चौंके, लेकिन फिर…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola