ePaper

Year Ender 2022: टीम इंडिया के ये क्रिकेटर रहे इस साल के टॉप परफॉर्मर, BCCI ने जारी किया लिस्ट

Updated at : 31 Dec 2022 4:11 PM (IST)
विज्ञापन
Year Ender 2022: टीम इंडिया के ये क्रिकेटर रहे इस साल के टॉप परफॉर्मर, BCCI ने जारी किया लिस्ट

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के साल के टॉप परफॉर्मर क्रिकेटरों की सूची जारी की है. इस सूची में बल्लेबाज के तौर पर सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत के नाम शामिल हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने पूरे साल शानदार प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साल 2022 के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी की है. बीसीसीआई ने तीनों फॉर्मेट में एक बल्लेबाज और एक गेंदबाज को इस सूची में शामिल किया है. सूर्यकुमार यादव और भुवनेश्वर कुमार ने टी20 आई में शानदार प्रदर्शन किया है. उसी प्रकार वनडे इंटरनेशनल में श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज का पूरे साल जलवा रहा. टेस्ट की बात करें तो ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह सबसे आगे रहे.

टी20 इंटरनेशनल के हीरो रहे सूर्यकुमार और भुवनेश्वर
undefined

बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव को टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का टॉप बल्लेबाज चुना है. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है. सूर्यकुमार ने इस साल 31 टी20 आई मैचों में 1164 रन बनाये हैं. वह एक साल में एक हजार से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने. 31 पारियों में उन्होंने दो शतक और नौ अर्धशतक जड़ा. उनका उच्चतम स्कोर 117 रहा है. उन्होंने 46.56 की औसत से रन बनाये. वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने 32 मैचे खेले और 37 विकेट हासिल किये. उनका बेस्ट 5/4 रहा है. उनकी इकॉनमी 6.98 और औसत 19.56 का रहा है.

वनडे इंटरनेशनल में श्रेयस और सिराज का जलवा
undefined

वनडे इंटरनेशनल में इस साल बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर और गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज का जलवा रहा. श्रेयस ने इस साल 17 मुकाबले खेले और 724 रन बनाये. 17 पारियों में श्रेयस ने एक शतक और छह अर्धशतक भी जड़ा. उनका औसत 55.96 का रहा. उनका सर्वोच्च स्कोर 113 रन रहा. गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद सिराज ने इस साल 15 वनडे इंटरनेशनल में 24 विकेट झटके. उनका बेस्ट 3/29 रहा. उनकी इकॉनमी 4.62 रही और औसत 23.5 का रहा है.

टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह का शानदार प्रदर्शन
undefined

इस साल सात टेस्ट मैच खेलकर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 680 रन बनाये. उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतक भी जड़े. उनका इस साल का सर्वोच्च स्कोर 146 रहा. उन्होंने 61.81 की औसत से टेस्ट में रन बनाये हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह छाये रहे. उन्होंने पांच मैचों में 22 विकेट झटके. इस साल का उनका बेस्ट 5/24 रहा है. इस साल बुमराह ने दो बार पांच-पांच विकेट अपने नाम किये. इस साल उनका औसत 20.31 का रहा है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola