WTC: पर्थ जीत का मिला ईनाम, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में भारत फिर शीर्ष पर

Updated:
विज्ञापन

Jasprit Bumrah.

WTC: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की है. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से भारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में वापस शीर्ष पर आ गया है.

विज्ञापन

WTC: पर्थ में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर एक प्रमुख जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में वापस शीर्ष पर पहुंच गया है. भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में क्लीन स्वीप के बाद दूसरे स्थान पर फिसल गया था. यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली और कप्तान जसप्रीत बुमराह के जबरदस्त खेल की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हरा दिया.

ऑप्टस स्टेडियम में हुए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की. भारत ने पहली पारी में 150 रन पर बिखरने के बाद वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 104 रन पर ही समेट दिया. कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी का नायाब नमूना पेश किया. उन्होंने 5 विकेट चटकाए. दूसरी पारी में टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली के शतक की बदौलत 487 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 534 रनों का लक्ष्य दिया. भारतीय तेज गेंदबाजों के दबाव और कप्तान जसप्रीत बुमराह की आक्रामक कप्तानी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 238 रन पर ही ऑलआउट कर 295 रनों से मैच जीत लिया. 

अक्टूबर और नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में 0-3 से सीरीज हारने के बाद भारत दूसरे स्थान पर खिसक गया था. पर्थ में जीत ने उनके अंक प्रतिशत (पीसीटी) को 58.33 से बढ़ाकर 61.11 कर दिया है. भारत अब अंक तालिका में वापस पहले स्थान पर पहुंच गया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत से भारत को तालिका के शीर्ष पर वापस चढ़ने में मदद मिली. दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर खिसक गया और वर्तमान में 13 मैचों में उसका पीसीटी 57.69 है. श्रीलंका तीसरे और न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर है. नौ टीम की तालिका में दूसरे स्थान पर खिसकने वाला ऑस्ट्रेलिया अब भी अपने खिताब को बचाने की दौड़ में है. आईसीसी ने पुष्टि की है कि भारत को डब्ल्यूटीसी फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने बाकी बचे चार टेस्ट मैच में से तीन मैच जीतने होंगे.

WTC की ताजा अंक तालिका

टीममैचजीतहारड्रॉप्वाइंट्सजीत प्रतिशत
भारत1595111061.11
ऑस्ट्रेलिया138319057.69
श्रीलंका95406055.56
न्यूजीलैंड116507254.54
दक्षिण अफ्रीका84315254.17
इंग्लैंड199919340.79
पाकिस्तान104604033.33
बांग्लादेश103703327.5
वेस्टइंडीज91622018.52

यह भी पढ़ें: भारत ने रचा इतिहास, पर्थ टेस्ट जीत कर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola