Champions Trophy 2025 का पहला शतक विल यंग के नाम, टॉम लैथम ने भी जड़े 118 रन

Champions Trophy 2025: Will Young
Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो चुकी है. पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने कमाल की बल्लेबाजी की और पाकिस्तान के सामने 321 रनों का लक्ष्य रखा. टीम की ओर से विल यंग और कप्तान टॉम लैथम ने शतक जड़ा.
Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला शतक जड़ दिया है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी गेंदबाजों के बखिया उधेड़ दी. पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी विकेट के लिए तरसते रहे, उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली. यंग ने 113 गेंद पर 107 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. अपनी पारी में यंग ने 12 चौके और एक छक्का लगाया. अंत में नशीम शाह ने उनको फहीम अशरफ के हाथों कैच कराया. यंग के अलावा कप्तान टॉम लैथम ने भी नाबाद शतक जड़ा.
यंग और लैथम के बीच 118 रनों की बड़ी साझेदारी
यंग और लैथम के बीच चौथे विकेट के लिए 118 रनों की शानदार साझेदारी हुई. दोनों के शतक के दम पर उद्घाटन मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को उसकी ही धरती पर 321 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया. पाकिस्तानी गेंदबाजों में नशीम और हारिस राऊफ ने दो-दो विकेट चटकाए. एक सफलता अबरार अहमद को मिली. अफरीदी को विकेट तो नहीं मिला, वह महंगे भी साबित हुए. उन्होंने 6 से ज्यादा के इकॉनमी से रन लुटाए.
Will Young delivers on the big stage and brings up the first century of the #ChampionsTrophy 2025 🫡#PAKvNZ 📝: https://t.co/E5MS83LjB8 pic.twitter.com/uZzNqcaLvt
— ICC (@ICC) February 19, 2025
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान को बड़ा झटका, पहले ओवर में ही स्टार ओपनर हुआ चोटिल
ग्लेन फिलिप्स ने भी जड़ा पचासा
कप्तान लैथम की पारी की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों को जमकर धोया और 104 गेंद पर 118 रनों की नाबाद पारी खेली. लैथम ने अपनी पारी में 10 चौके और 3 बड़े-बड़े छक्के लगाए. दो बल्लेबाजों के शतक के बाद ग्लेन फिलिप्स के बल्ले से पचासा निकला. फिलिप्स ने 39 गेंद पर तीन चौके और 4 छक्के की मदद से 61 रनों की तेज पारी खेली. 50 ओवर में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 320 रन बनाए.
कुछ रोचक आंकड़े नीचे देखें…
चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के लिए 300 से ज्यादा का स्कोर
347/4 बनाम यूएसए, द ओवल, 2004
320/5 बनाम पाकिस्तान, कराची, 2025
315/7 बनाम श्रीलंका, जोहान्सबर्ग, 2009
चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा 300 से ज्यादा का स्कोर 2017 में एजबेस्टन में भारत के 319/3 के स्कोर के बाद आया.
ग्लेन फिलिप्स बनाम शाहीन अफरीदी वनडे में
रन : 78
गेंद : 29
आउट : 0
चौका/छक्का : 5/7
स्ट्राइक रेट : 268.96
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




