चैंपियंस ट्रॉफी से पहले शुभमन गिल ने उड़ाया गर्दा, आईसीसी रैंकिंग में बाबर आजम की गद्दी पर बैठा भारत का प्रिंस

Updated:
विज्ञापन

Shubman Gill ICC Latest Ranking repalced Babar Azam.

Shubman Gill ICC Ranking: आईसीसी की ताजा रैंकिंग में शुभमन गिल ने तहलका मचा दिया है. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ही उन्होंने बाबर आजम को हटाकर पहला स्थान पर अपना नाम दर्ज करा लिया है.

विज्ञापन

Shubman Gill ICC Ranking: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से ठीक पहले आईसीसी पुरुष खिलाड़ी रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है. भारत के शुभमन गिल और श्रीलंका के महेश तीक्षाना ने वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है. शुभमन गिल ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को पछाड़कर दुनिया के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं. यह दूसरी बार है जब गिल ने वनडे क्रिकेट में नंबर 1 स्थान प्राप्त किया है.

गिल ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में शानदार शतक लगाकर यह स्थान हासिल किया. वहीं रोहित शर्मा अपनी नंबर काबिज पर हैं. वे 802 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं. वहीं न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल दो स्थान ऊपर चढ़कर 5वें और श्रीलंका के चरिथ असलंका आठ स्थान ऊपर चढ़कर 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं. पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान भी 6 स्थान की छलांग लगाकर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है. Shubman Gill replaces Babar Azam in ICC ODI Batsmen Ranking.

आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की नवीनतम रैंकिंग (2025)

रैंकटीमखिलाड़ीरेटिंग
01भारतशुभमन गिल796
02पाकिस्तानबाबर आज़म773
03भारतरोहित शर्मा761
04दक्षिण अफ्रीकाहेनरिक क्लासेन756
05न्यूजीलैंडडेरिल मिचेल740
06भारतविराट कोहली727
07आयरलैंडहैरी टेक्टर713
08श्रीलंकाचरिथ असलंका694
09भारतश्रेयस अय्यर679
10वेस्ट इंडीजशाई होप672

गेंदबाजी रैंकिंग में महेश तीक्षाना नंबर 1

श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्षाना ने अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान को पछाड़कर पहली बार वनडे में नंबर 1 गेंदबाज का स्थान हासिल किया. हालांकि श्रीलंका की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले रही है, लेकिन तीक्षाना ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. उन्होंने कोलंबो में पहले वनडे में चार विकेट झटके, जिससे उन्हें यह स्थान हासिल करने में मदद मिली.

भारत के कुलदीप यादव एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर आ गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज (6वें स्थान पर) और न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर (7वें स्थान पर) भी टॉप 10 में शामिल हो गए हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी में रैंकिंग का असर

पाकिस्तान और दुबई में होने वाले 8 टीमों के टूर्नामेंट के दौरान यह रैंकिंग मुकाबले को और रोमांचक बना सकती है. गिल और बाबर आजम के बीच नंबर 1 स्थान की होड़ टूर्नामेंट के दौरान देखने को मिलेगी. राशिद खान भी तीक्षाना से सिर्फ 11 रेटिंग अंक पीछे हैं और टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर फिर से नंबर 1 स्थान हासिल कर सकते हैं.

सुनील गावस्कर के दोस्त, सचिन और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी देने वाले कोच का निधन

IND vs BAN Live Streaming Details: भारत और बांग्लादेश के बीच होगी भिडंत, जानें फ्री में कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola