गौतम गंभीर के बाद भारत का कोच कौन? 765 विकेट और 4394 रन रिकॉर्ड वाला चेतेश्वर पुजारा की पसंद
Cheteshwar Pujara on Team India's Coach after Gautam Gambhir.
Cheteshwar Pujara on Team India's Coach after Gautam Gambhir: इंग्लैंड में 2-2 की बराबरी के बाद गौतम गंभीर की कोचिंग पर उठे सवाल थमे, लेकिन भविष्य का कोच कौन होगा यह बहस जारी है. आकाश चोपड़ा ने एमएस धोनी पर चर्चा की थी. अब चेतेश्वर पुजारा ने अपनी पसंद जाहिर करते हुए रविचंद्रन अश्विन को टीम इंडिया के भावी कोच के रूप में बताया.
Cheteshwar Pujara on Team India’s Coach after Gautam Gambhir: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय टीम के कोच के रूप में गौतम गंभीर की स्थिति पर कई बार सवाल खड़े हुए. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड में 2-2 के नतीजे ने स्थिति को संभाल लिया. इसके बाद आलोचनाओं की आवाजें धीमी पड़ गईं. कुछ गलतियों के बावजूद उनकी कोचिंग में टीम ने जज्बे से खेल दिखाया. नए नवेले कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम ने भी भविष्य की भी झलक दिखा दी है. हालांकि कोच का प्रश्न अभी समाप्त नहीं हुआ है. पहले आकाश चोपड़ा का भारतीय कोच को लेकर एमएस धोनी पर अपनी राय रखी, अब चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया के हेड कोच पर अपनी पसंद बताई है.
ईएसपीएन क्रिकइन्फो के एक सवाल-जवाब सत्र में जब उनसे पूछा गया कि अगला भारतीय कोच कौन हो सकता है, तो उन्होंने बिना देर किए कहा, “रविचंद्रन अश्विन.” अश्विन (Ravichandran Ashwin) की रणनीतिक समझ पर कोई शक नहीं है. खेलने के दिनों में भी वह सोचने वाले गेंदबाज थे, जो बल्लेबाजों की योजनाओं को आसानी से बिगाड़ देते थे. नतीजतन, उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 106 टेस्ट मैच में 537 विकेट लिए और भारत के लिए सिर्फ अनिल कुंबले (619 विकेट) से पीछे रहे. 116 वनडे में 156 विकेट, जबकि 65 टी20 मैचों में 72 विकेट लिए हैं. अश्विन बल्लेबाजी में भी लाजवाब रहे. उन्होंने कुल 287 मैचों में 4394 रन बनाए. अश्विन के नाम पर टेस्ट क्रिकेट में 37 पांच विकेट हॉल और 6 शतक भी दर्ज हैं.
अश्विन की चतुराई अब यूट्यूब पर भी
अश्विन मांकड़िंग के सबसे बड़े पैरोकार रहे. उन्होंने अपने करियर में इसे गेंदबाजी की एक ट्रिक के रूप में इस्तेमाल किया. स्पिन बॉलिंग करते हुए, वे कभी-कभी अपना ऐक्शन रोक भी लेते थे. यह उनकी चतुराई और खेल की समझ को ही दिखाता है. 38 वर्षीय अश्विन अपने चतुराई भरे अंदाज़ और खेल की बारीकियों को समझने के लिए जाने जाते हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान इस ऑफ-स्पिनर ने ब्रिसबेन के गाबा में ड्रॉ हुए टेस्ट मैच के बाद संन्यास की घोषणा की थी. संन्यास के बाद अश्विन अपने यूट्यूब चैनल पर भी सक्रिय हैं और क्रिकेट से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपनी राय देते रहते हैं.

‘ओवरथिंकर’ का टैग
हालांकि अश्विन को खेल के समझदार दिमाग के रूप में देखा जाता है, लेकिन उन्हें ‘ओवरथिंकर’ (ज्यादा सोचने वाला) का टैग भी दिया गया है. इस पर इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में अश्विन ने कहा, “किसी को ओवरथिंकर कहना सही नहीं है, क्योंकि हर व्यक्ति की यात्रा उसकी अपनी होती है. किसी को यह हक नहीं कि वह उसे जज करे. जब भी लीडरशिप का सवाल आया, तो कई लोगों ने कहा कि विदेश दौरे पर मेरी जगह टीम शीट में सबसे ऊपर नहीं होती.” उन्होंने आगे कहा, “यह तय करना मेरे हाथ में नहीं कि मेरा नाम सबसे ऊपर है या नहीं. अगर मैंने कमाया है, तो वह जरूर होगा यही मेरा विश्वास है. मैंने कभी शिकायत नहीं की, न ही किसी पर उंगली उठाई. मुझे किसी से कोई पछतावा नहीं है.”
अश्विन सही विकल्प या धोनी?
इससे पहले आकाश चोपड़ा ने भविष्य में एमएस धोनी के भारत का कोच बनने की संभावना पर चर्चा की थी. लेकिन उन्होंने साफ किया कि फिलहाल ‘थाला’ (धोनी) को इसमें रुचि नहीं है. चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “ये बड़ी बात है. मुझे नहीं लगता कि वह इसमें दिलचस्पी रखते हैं. कोचिंग बहुत कठिन काम है. कोचिंग आपको उतना ही व्यस्त रखती है, जितना खेल के दिनों में रहते थे, और कभी-कभी उससे भी ज्यादा. परिवार होता है और आप सोचते हो कि पूरी जिंदगी यही करते आए हो, सूटकेस में जीए हो, अब फिर वही करना नहीं चाहते.”
ये भी पढ़ें:-
9 रन के लिए बाबर आजम को तरसा रहा PCB, रोहित शर्मा के महारिकॉर्ड को तोड़ने का फिर नहीं दिया मौका
इरफान पठान को पाकिस्तान से मिला समर्थन, शाहिद अफरीदी पर इस खिलाड़ी ने कहा- उसमें न क्लास और न…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










