अबरार की एंट्री से काव्या मारन हुईं ट्रोल, सनराइजर्स का एक्स अकाउंट सस्पेंड

अबरार अहमद के लिए बोली लगाती हुई काव्या मारन, Pic- Social Media/X
Sunrisers Leeds Account Suspended: द हंड्रेड ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को 2.3 करोड रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. काव्या मारन के इस फैसले से भारतीय क्रिकेट फैंस काफी नाराज हैं. इस बवाल के बीच टीम का एक्स अकाउंट भी सस्पेंड हो गया है.
Highlights
Sunrisers Leeds Account Suspended: द हंड्रेड मेंस टूर्नामेंट के अगले सीजन के लिए 12 मार्च 2026 को ऑक्शन का आयोजन किया गया. इस ऑक्शन में भारतीय मालिकाना हक वाली सनराइजर्स लीड्स टीम ने पाकिस्तान के लेग स्पिनर अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल किया. टीम की मालकिन काव्या मारन ने खुद ऑक्शन टेबल पर बैठकर अबरार के लिए करीब 2.3 करोड रुपये की बोली लगाई. फ्रेंचाइजी के इस फैसले के तुरंत बाद इंटरनेट पर सनराइजर्स टीम को विरोध का सामना करना पड़ा. इसके अलावा अब सनराइजर्स लीड्स का एक्स अकाउंट भी सस्पेंड हो गया है.
काव्या मारन के फैसले पर फैंस की नाराजगी
सनराइजर्स लीड्स एक भारतीय फ्रेंचाइजी की टीम है. ऑक्शन में जब काव्या मारन ने एक पाकिस्तानी प्लेयर को खरीदने का फैसला किया, तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. भारतीय क्रिकेट फैंस इस फैसले से बिलकुल खुश नहीं हैं. फैंस का मानना है कि पाकिस्तानी प्लेयर पर इतने रुपये खर्च करना देश की भावना के एकदम खिलाफ है. इसी वजह से इंटरनेट पर काव्या मारन और पूरी टीम को बहुत ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है.
विरोध के बीच टीम का एक्स अकाउंट सस्पेंड
पाकिस्तानी प्लेयर अबरार अहमद को टीम में शामिल करने के तुरंत बाद सनराइजर्स लीड्स का सोशल मीडिया एक्स अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. अगर कोई यूजर इस एक्स अकाउंट को ओपन करता है, तो स्क्रीन पर सिर्फ सस्पेंड लिखा हुआ दिखाई देता है. अकाउंट किस वजह से बंद किया गया है, इस बात का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है. एक्स कंपनी या सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की तरफ से इस मामले में कोई भी बयान नहीं आया है.
कोच डेनियल विटोरी ने बताया असल कारण
ऑक्शन से पहले ऐसी रिपोर्ट थी कि भारतीय फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी प्लेयर्स को नहीं खरीदेंगी. लेकिन अबरार को खरीदने के बाद सनराइजर्स के हेड कोच डेनियल विटोरी ने पूरी स्थिति साफ की. विटोरी ने बताया कि उनके पास अबरार को लेने का एक ठोस कारण था. उन्होंने कहा कि अबरार के पास गेंद फेंकने के कई अलग तरीके हैं और इंग्लैंड के लोकल प्लेयर्स ने उन्हें पहले कभी नहीं खेला है. ऑक्शन में कई देशों के अच्छे स्पिनर मौजूद थे लेकिन अबरार उनकी पहली पसंद थे.
विटोरी ने यह भी बताया कि इस साल की शुरुआत में उन्होंने ऑस्ट्रेलियन प्लेयर्स से अबरार के बारे में राय ली थी. टीम के अंदर पाकिस्तानी प्लेयर्स को न लेने को लेकर कोई खास मीटिंग भी नहीं हुई थी.
क्या फ्रेंचाइजी अबरार को बाहर करेगी?
द हंड्रेड के इस पहले ऑक्शन में पाकिस्तानी प्लेयर को खरीदने से जो विवाद शुरू हुआ है, वह थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारत में लगातार हो रहे विरोध को देखते हुए अब यह सबसे अहम सवाल बन गया है कि क्या सनराइजर्स की टीम अबरार अहमद को अपने साथ रखेगी. फैंस के भारी दबाव के कारण ऐसी चर्चा है कि फ्रेंचाइजी अबरार को रिलीज कर सकती है. हालांकि टीम मैनेजमेंट ने अभी तक इस प्लेयर के भविष्य को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं सुनाया है.
ये भी पढ़ें-
अब होगा कमबैक! अभिषेक-गिल के तरह यूवराज की शरण में पहुंचे ऋषभ, ट्रेनिंग शुरू
मैं नहीं करूंगा… मैदान पर धोनी के साथ दीपक चाहर की मस्ती का किस्सा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




