ऑटोग्राफ देने के पहले धोनी पैर छूने का करते हैं डिमांड

Updated:
विज्ञापन

दीपक चाहर और महेंद्र सिंह धोनी, Pic- Social Media/X

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के गेंदबाज दीपक चाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस पुराने वीडियो में दीपक ने चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया है कि माही भाई उन्हें कैसे परेशान करते थे.

विज्ञापन

आईपीएल 2026 (IPL 2026) शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं. 28 मार्च से लीग का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इस बीच सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के गेंदबाज दीपक चाहर का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह एमएस धोनी के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

धोनी को मानते हैं बड़ा भाई 

इंटरव्यू में एंकर ने जब दीपक से उनके और कैप्टन कूल के रिश्ते के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि माही उनके लिए बड़े भाई जैसे हैं. वह उनके क्रिकेट करियर के गाइड भी हैं. दीपक ने बताया कि उनके लिए धोनी से कोई काम निकलवाना काफी मुश्किल होता है. धोनी हमेशा उनके साथ काफी मस्ती करते हैं.

‘मैं नहीं करूंगा, जा यहां से’ 

वीडियो में दीपक हंसते हुए बताते हैं कि उन्होंने चेन्नई की टीम के साथ तीन फाइनल जीते हैं. फाइनल की जर्सी पर सभी खिलाड़ियों के साइन लिए जाते हैं. दीपक ने भी सभी के साइन ले लिए थे, लेकिन माही भाई के साइन रह गए थे. जब वह धोनी के पास गए और बताया कि उनके साइन रह गए हैं, तो उन्होंने मजाक में कहा कि मैं साइन नहीं करूंगा, जा यहां से.

एक-डेढ घंटे बैठाकर करते हैं टाइम पास 

दीपक के मुताबिक, जब भी वह किसी काम से धोनी के पास जाते हैं, तो माही उन्हें अपने पास बैठा लेते हैं. वह इधर-उधर की बातें करके एक-डेढ घंटे तक टाइम पास करते हैं और फिर कहते हैं कि अब मेरा मन नहीं है. 2021 के फाइनल के दौरान भी जर्सी साइन कराने को लेकर उन्होंने ऐसी ही मस्ती की थी. दीपक ने बताया कि अगर धोनी को किसी को परेशान करना होता है, तो वह सबसे पहले उन्हें ही चुनते हैं. इंस्टाग्राम पर @rvlixsia_5m अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को 5 लाख 86 हजार से अधिक व्यूज और 37 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

आईपीएल में दीपक चाहर का सफर 

दीपक चाहर इस सीजन भी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते दिखेंगे. उनके आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 95 मैचों में 88 विकेट लिए हैं. वह 2016 से 2024 तक चेन्नई सुपर किंग्स का अहम हिस्सा रहे. इस दौरान 76 मैचों में 76 विकेट लेकर वह सीएसके के पांचवें सबसे सफल गेंदबाज बने. पिछले आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था, जहां उन्होंने 14 मैच खेलकर 11 विकेट अपने नाम किए थे.

ये भी पढ़ें-

Video: विराट कोहली के नाम को पुश करने में सुरेश रैना का हाथ, यकीन नहीं तो देखें ये वीडियो

The Hundred नीलामी: सनराइजर्स ने पाक खिलाड़ी अबरार को 2.34 करोड़ में खरीदा, जमकर हो रही आलोचना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola