Video: विराट कोहली के नाम को पुश करने में सुरेश रैना का हाथ, यकीन नहीं तो देखें ये वीडियो

Updated:
विज्ञापन

विराट कोहली और सुरेश रैना (गोल घेरे में) File Photo

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Video : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कोहली टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना की जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं. नीचे वीडियो में देखें, कोहली ने रैना को लेकर क्या कहा.

विज्ञापन

Video : क्रिकेटर विराट कोहली के गेम को पुश करने में सुरेश रैना का बड़ा योगदान है. यह बात खुद कोहली ने कही है. सामने आए वीडियो में उनके साथ रैना नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ipl.cricket.26.2027 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसमें कोहली कहते दिख रहे हैं कि 2008 में ऑस्ट्रेलिया में इमर्जिंग प्लेयर्स टूर्नामेंट खेलने पहुंचा था. वहां बड़े क्रिकेटर खेलने आए जो अपने देश के बेस्ट प्लेयर थे. रैना ने मेरे बारे में सुना होगा कि अच्छा खेलता हूं. वे मिड टूर्नामेंट में आए. उन्होंने कैप्टेंसी की. प्रवीण आमरे हमारे कोच थे.

विज्ञापन

विराट ने आगे बताया कि मुझे बाहर बैठाया गया था. क्योंकि मैंने पहले दो-तीन मैच में परफॉर्म नहीं किया था. मैं मिडिल ऑर्डर में खेलता था. रैना आए नेट-वेट हुआ. उन्होंने देखा कि मैं ठीक खेल रहा हूं. रैना ने पूछा कि ये क्यों नहीं खेल रहा. तो उन्हें बताया गया कि जगह नहीं बनती. तो रैना ने कहा कि कुछ भी करके इसे डालो.

ओपनिंग करेगा? रैना ने पूछा

कोहली ने बताया कि रैना ने मुझे बुलाया, और कहा कि ओपनिंग करेगा. मैंने कहा कि कुछ भी कर लूंगा. मुझे चांस दो. उन्होंने मुझे ओपनिंग करते हुए देखा. मैंने 120 नॉट आउट बनाया. वहीं रैना ने डिसाइड किया कि मुझे आगे मौका देना चाहिए. विराट ने कहा कि इसके लिए मैं रैना को थैंक्स कहना चाहता हूं. इन्होंने मुझे आगे पुश किया जिससे मेरा नाम आगे बढ़ा.

यह भी पढ़ें : विराट ने कुछ इस अंदाज में उड़ाया अर्शदीप का मजाक, रोहित का रिएक्शन हुआ वायरल, फैंस भी हंसी नहीं रोक पाए

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola