सिराज नहीं, तिलक वर्मा बने TG20 के सबसे बड़े स्टार; नीलामी में हुई पैसों की बारिश

Updated:
विज्ञापन
सिराज नहीं, तिलक वर्मा बने TG20 के सबसे बड़े स्टार; नीलामी में हुई पैसों की बारिश

मोहम्मद सिराज और तिलक वर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)

पहली तेलंगाना प्रीमियर टी20 लीग (TG20) की नीलामी में भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी बने. मेदक फाल्कन्स ने उन्हें 33 लाख रुपये में खरीदा, जबकि मोहम्मद सिराज को वारंगल वॉरियर्स ने 14 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. लीग का पहला सीजन 21 जून से उप्पल में शुरू होगा.

विज्ञापन

TG20 League Auction: हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी के प्रिंसेस कन्वेंशन सेंटर में पहली तेलंगाना प्रीमियर टी20 लीग में सबसे महंगे खिलाड़ी तिलक वर्मा रहे. तिलक वर्मा को मेदक फाल्कन्स ने 33 लाख में अपने साथ जोड़ा. नीलामी में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के 1300 से ज्यादा रजिस्टर्ड क्रिकेटर ने हिस्सा लिया. जिसमें आइकन, ए प्लस और ए कैटेगरी की पूर में बांटा गया था.

इस नीलामी के दौरान कई इंटरनेशनल क्रिकेटरों और घरेलू क्रिकेटर पर जमकर बोली लगी. आइकन कैटेगरी में तिलक वर्मा को रखा गया. जिसके बाद तिलक को शामिल करने के लिए मेदक फाल्कन्स ने 33 लाख खर्च किए. वहीं, मोहम्मद सिराज को वारंगल वॉरियर्स ने 14 लाख रुपये में शामिल किया और सीवी मिलिंद सबसे महंगे ‘अनकैप्ड’ खिलाड़ी बने. उन्हें अन्विता खम्मम एसेस ने 17 लाख खर्च करके अपने साथ जोड़ा.

इन खिलाड़ियों की हुई चांदी

आइकन कैटेगरी में चुने गए प्रमुख खिलाड़ियों में रवि किरण (पालमुरु स्ट्राइकर्स), टी. रवितेजा (मेदक फाल्कन्स), तनाय त्यागराजन (प्रणव रंगा रेड्डी राइजर्स), राहुल बुद्धि (अनुराग नलगोंडा नाइट्स), तन्मय अग्रवाल (करीमनगर डायमंड्स) और रोहित रायडू (पालमुरु स्ट्राइकर्स) शामिल थे.

ए+ कैटेगरी में इन खिलाड़ियों पर लगी बोली

ए+ कैटेगरी में अमन राव (वारंगल वॉरियर्स), प्रज्ञय रेड्डी (पालमुरु स्ट्राइकर्स), अजय देव गौड़ (हैदराबाद ई-चैंपियंस), नितिन साई यादव, एरन जॉर्ज और रक्षण रेड्डी जैसे खिलाड़ियों को चुना गया, जिससे फ्रेंचाइजी ने अपनी मुख्य टीमें मजबूत कीं.

ए कैटेगरी में भी खिलाड़ियों की जमकर लगी बोली

ए कैटेगरी में भी उभरते हुए टैलेंट के लिए भी जबरदस्त बोली लगी. अरफाज अहमद और अभिरथ रेड्डी 11-11 लाख रुपये में बिके. जो इस कैटेगरी में संयुक्त रूप से सबसे महंगे खिलाड़ी बने. चंदन साहनी (करीमनगर डायमंड्स), प्रणव वर्मा (हैदराबाद ई-चैंपियंस), और हिमा तेजा (अन्विता खम्मम एसेस) अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल थे.

21 जून से होगी लीग की शुरुआत

नीलामी की प्रक्रिया का संचालन चारू शर्मा ने किया. इस दौरान फ्रेंचाइजी के मालिक, टीम के प्रतिनिधि, और लीग के अधिकारी मौजूद थे. टीजी20 का पहला एडिशन 21 जून को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, उप्पल में शुरू होगा. इसमें 8 टीमें 21 दिनों तक चलने वाले 32 मैचों में हिस्सा लेंगी.

यह भी पढ़ें: ‘पहले लाइसेंस मिलने दो…’, SUV जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी का पहला रिएक्शन आया सामने

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola