ePaper

IND vs NZ: दूसरे वनडे में भारत ने दर्ज की शानदार जीत, न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में जीती लगातार सातवीं वनडे सीरीज

Updated at : 22 Jan 2023 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs NZ: दूसरे वनडे में भारत ने दर्ज की शानदार जीत, न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में जीती लगातार सातवीं वनडे सीरीज

IND vs NZ 2nd ODI: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है.

विज्ञापन
undefined

India vs New Zealand 2nd ODI: भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण ने शनिवार को यहां दूसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड के कमजोर बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया, जिससे मेजबान टीम ने आठ विकेट की जीत से तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली. मोहम्मद शमी की अगुआई वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण ने मुश्किल पिच पर शानदार प्रदर्शन किया और भारत ने न्यूजीलैंड को 108 रन पर समेट दिया.

undefined

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के 51 गेंद में 50 रन और शुभमन गिल के नाबाद 40 रन (53 गेंद) से 20.1 ओवर में 111 रन बनाकर जीत दर्ज की. भारत की यह शानदार जीत रही, लेकिन शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मौजूद क्रिकेट के जुनूनी दर्शकों को मैच जल्दी खत्म होने से थोड़ी निराशा रही. रायपुर के इस स्टेडियम ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार पदार्पण किया.

undefined

न्यूजीलैंड ने 11वें ओवर में 15 रन पर पांच विकेट गंवा दिये थे, जिसमें शमी (18 रन देकर तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (10 रन देकर एक विकेट) की भूमिका अहम रही. इन दोनों ने गेंदबाजों के मुफीद पिच पर अपनी बेहतरीन सीम गेंदबाजी से बल्लेबाजों के लिए रन जुटाना मुश्किल कर दिया. गेंद रूककर आ रही थी, जिससे बल्लेबाजों के लिए एक एक रन जोड़ना कठिन लग रहा था.

Also Read: ICC ODI Rankings: दूसरा वनडे मैच जीतकर भारत ने लगायी बड़ी छलांग, वर्ल्ड नबंर 1 बन सकती है टीम इंडिया
undefined

सैंटनर व फिलिप्स ने स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल में थी. हैदराबाद में पहले वनडे में अर्धशतक जड़ने वाले मिचेल सैंटनर (27 रन) फिर फिलिप्स के साथ क्रीज पर थे. इन दोनों ने सातवें विकेट के लिये 47 रन की साझेदारी निभाकर टीम को 100 रन के पार कराया. हालांकि ये दोनों छह गेंद के अंदर आउट हो गये.

undefined

हैदराबाद में पहले वनडे में दोहरा शतक जड़ कर आत्मविश्वास से भरे गिल ने भी कुछ शानदार स्ट्रोक लगाये, जिसमें फर्ग्यूसन पर लगा कवर ड्राइव शॉट लाजवाब रहा. रोहित ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 48वां वनडे अर्धशतक पूरा किया. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज भारतीय तेज गेंदबाजों की तरह का ‘सीम मूवमेंट’ हासिल नहीं कर सके, जिससे मेजबान टीम के बल्लेबाजों के लिए रन जुटाना आसान रहा. रोहित ने 13वें ओवर में एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्हें शिपले ने नीची गेंद पर LBW आउट किया.

Also Read: IND vs NZ: नन्हा फैन दौड़कर आया मैदान में और रोहित शर्मा से चिपक गया, गिरते-गिरते बचे कप्तान, देखें VIDEO
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola