IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दूसरे वनडे मुकाबले में 8 विकेट से हराया, टोनी डी जोरजी का नाबाद शतक
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 19 Dec 2023 11:57 PM
India's Arshdeep Singh, left, field off his own bowling as South Africa's Tony de Zorzi watches on during the second One Day International cricket match between South Africa and India, at the St George's Park in Gqeberha, South Africa, Tuesday, Dec. 19, 2023. AP/PTI(AP12_19_2023_000359B)
रिंकू सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में अपना डेब्यू मैच खेला. बल्लेबाजी में तो वो केवल 17 रन ही बना पाए, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने कमाल करते हुए एक विकेट चटकाया. उन्होंने केवल एक ओवर की गेंदबाजी की और दो रन देकर रासी वैन डेर डुसेन को अपना शिकार बनाया.
टोनी डी जोरजी के नाबाद शतक के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे मैच में भारत को 8 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 211 रन पर आउट हो गयी. दक्षिण अफ्रीका ने 42.3 ओवर में दो विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया.
टोनी डी जोरजी ने खेली नाबाद 119 रनों की पारी
दक्षिण अफ्रीका की ओर से टोनी डी जोरजी ने सबसे ज्यादा नाबाद 119 रन का योगदान दिया. जोरजी आखिर तक आउट नहीं हुए. जोरजी ने 122 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 6 छक्के जमाए. ओपनर रीजा हेंड्रिक्स के साथ जोरजी ने पहले विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी निभाई. रीजा ने 81 गेंदों का सामना किया, जिसमें 7 चौकों की मदद से 52 रनों की पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका की ओर से रासी वैन डेर डुसेन ने भी 51 गेंदों में 5 चौको की मदद से 36 रनों की पारी खेली.
Also Read: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, एक मात्र टेस्ट में इंग्लैंड पर दर्ज की 347 रन से सबसे बड़ी जीत
डेब्यू मैच में रिंकू सिंह का जलवा
रिंकू सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में अपना डेब्यू मैच खेला. बल्लेबाजी में तो वो केवल 17 रन ही बना पाए, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने कमाल करते हुए एक विकेट चटकाए. उन्होंने केवल एक ओवर की गेंदबाजी की और दो रन देकर रासी वैन डेर डुसेन को अपना शिकार बनाया. भारत की ओर से एक और विकेट अर्शदीप सिंह ने लिया.
Also Read: IND VS SA: रिंकू सिंह के छक्के से चूर-चूर हुआ मीडिया बॉक्स का कांच, बाल-बाल बचे कॉमेंटेटर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










