इस पाकिस्तानी क्रिकेटर को टांगकर ले गए सिक्योरिटी वाले, मैच छोड़ फैंस से लड़ने आ गया था मैदान के बाहर

Updated:
विज्ञापन

NZ vs PAK: Khushdil Shah

NZ vs PAK: पाकिस्तान के ऑलराउंडर खुशादिल शाह ने क्रिकेट मैदान पर एक बेहद अजीब हरकत कर दी है. खुशदिल फैंस की हूटिंग से परेशान होकर उनसे झगड़ा करने मैदान के बाहर निकल गए. वह दौड़कर फैंस की ओर बढ़ रहे थे, तब सिक्योरिटी वालों ने उन्हें पकड़ा और वापस मैदान पर ले गए. इस घटना की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है.

विज्ञापन

NZ vs PAK: पाकिस्तानी क्रिकेटर कुछ न कुछ ऐसी हरकत जरूर कर देते हैं कि सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ जाती है. शनिवार को न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (New Zealand vs Pakistan) मुकाबले में भी ऐसा ही एक मंजर देखने को मिला. पाकिस्तान के ऑलराउंडर खुशदिल शाह (Khushdil Shah) ने शनिवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में तीसरे और अंतिम वनडे में हार का सामना करने के बाद कुछ प्रशंसकों की ओर दौड़ते हुए अपना आपा खो दिया. यह पता नहीं चल पाया है कि किस बात को लेकर खुशदिल ने समर्थकों के एक वर्ग की ओर आक्रामक तरीके से दौड़ने का फैसला किया. प्रशंसकों ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के प्रदर्शन को लेकर खुशदिल शाह को बार-बार ताना मारा. पाकिस्तान को पांच मैचों की टी20आई सीरीज में 1-4 से और 3 मैचों की वनडे सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा है. Pakistani cricketer Khushdil Shah was taken away by security personnel after fight with fans outside the ground

विज्ञापन

दर्शकों पर हमला करने के लिए दौड़े थे खुशदिल शाह

फैंस के लगातार ताने सुनने के बाद अंत में, 30 वर्षीय खिलाड़ी ने अपना आपा खो दिया और भीड़ में मौजूद प्रशंसकों पर हमला कर दिया. सहायक स्टाफ के अन्य सदस्य तुरंत आए और स्थिति और बिगड़ने से पहले खुशदिल को वहां से उठाकर ले गए. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भी आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि विदेशी दर्शकों ने खिलाड़ियों के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. बयान के अनुसार, खुशदिल ने पाकिस्तान विरोधी नारे सुनने के बाद अपना आपा खो दिया और फैंस को मारने के लिए दौड़ पड़े. Khusdil Shah reaction

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जारी किया बयान

पीसीबी ने बयान में कहा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट टीम प्रबंधन ने विदेशी दर्शकों द्वारा राष्ट्रीय खिलाड़ियों के प्रति अभद्र भाषा के प्रयोग की कड़ी निंदा की है. आज मैच के दौरान विदेशी दर्शकों ने मैदान पर मौजूद क्रिकेटरों पर अनुचित टिप्पणियां की.’ बयान में आगे कहा गया, ‘जब पाकिस्तान विरोधी नारे लगे तो क्रिकेटर खुशदिल शाह ने हस्तक्षेप किया और दर्शकों से ऐसा न करने का आग्रह किया. जवाब में अफगान दर्शकों ने और अधिक अनुचित भाषा का प्रयोग करके स्थिति को और बिगाड़ दिया. पाकिस्तानी टीम की शिकायत के बाद स्टेडियम के अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और दोनों उपद्रवी दर्शकों को बाहर निकाल दिया.’ Khusdil Shah’s humiliating act

Khushdil Shah

आखिरी वनडे 43 रन से हारा पाकिस्तान

New Zealand vs Pakistan: पाकिस्तान का निराशाजनक प्रदर्शन तीसरे और अंतिम वनडे में भी जारी रहा और मेहमान टीम अपने दौरे का आखिरी मैच 43 रन से हार गई. मोहम्मद रिजवान और उनकी टीम बारिश से बाधित मैच में 265 रनों का लक्ष्य हासिल करने में विफल रही. बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने 50 और 37 रनों की पारी खेलकर मेहमान टीम को मुकाबले में बनाए रखा. हालांकि, एक बार जब ये दोनों आउट हो गए तो कोई और बल्लेबाज आगे नहीं बढ़ सका और अंत में कीवी टीम ने आराम से जीत दर्ज की और सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. आखिरी मुकाबले में खुशदिल शाह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे.

ये भी पढ़ें…

इस खिलाड़ी की परफॉर्मेंस से हैरान हैं शेन वाटसन, कहा- वो IPL के लिए ही पैदा हुआ है

न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार छठवां वनडे मैच हारा पाकिस्तान, टी20 सीरीज के बाद वनडे में क्लीन स्वीप

जो विलियम्सन या टेलर नहीं कर सके, वो कारनामा डेरिल मिचेल ने कर दिखाया, तोड़ दिया 34 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola