Mohammed Siraj: विकेट के पीछे मत भागो, जसप्रीत बुमराह ने सिराज को ऐसा क्यों कहा?

Updated:
विज्ञापन

Jasprit Bumrah and Mohammed Siraj

Mohammed Siraj: भारत के स्टार पेसर मोहम्मद सिराज ने आईसीसी से ताजा बातचीत में अपनी सफलता के लिए जसप्रीत बुमराह की सलाह को श्रेय दिया है. उन्होंने कहाअपनी गेंदबाजी का लुत्फ उठाओ विकेट अपने आप मिल जाएगा.

विज्ञापन

Mohammed Siraj: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम पहला टेस्ट मैच जीत कर 1-0 से आगे है. पर्थ के पहले टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों ने कहर ढाते हुए ऑस्ट्रेलियाई पारी को तहस-नहस कर दिया था. कप्तान जसप्रीत बुमराह के साथ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पहली पारी में कंगारू बल्लेबाजों को टिकने का मौका ही नहीं दिया. ऑप्टस स्टेडियम के मैच में ऑस्ट्रेलिया मात्र 104 रन पर ऑलआउट हो गया था. उस मैच में सिराज ने कुल 5 विकेट लिए. 

‘विकेट के पीछे मत भागो’, जस्सी भाई की सलाह आई काम

सिराज ने कप्तान जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा, “उन्होंने मुझे प्रेरित किया.” केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2024 में भारत के पहले टेस्ट मैच में प्लेयर ऑफ द मैच प्रदर्शन में सात विकेट लेने के बाद से सिराज का पहला पांच विकेट था. दाएं हाथ के गेंदबाज के लिए यह अच्छा संकेत है. आईसीसी के साथ बात करते हुए सिराज ने कहा, “मैं हमेशा जस्सी भाई (बुमराह) से बात करता रहता हूं. यहां तक ​​कि पहले मैच से पहले भी मैंने उनसे बात की थी कि मैं किस दौर से गुजर रहा हूं और उन्होंने मुझसे सिर्फ एक बात कही कि विकेट के पीछे मत भागो, बस एक क्षेत्र में लगातार गेंदबाजी करते रहो और अपनी गेंदबाजी का लुत्फ उठाओ. अगर तुम्हें फिर भी विकेट नहीं मिले तो तुम मुझसे कहना. इसलिए मैंने अपनी गेंदबाजी का आनंद लिया और मुझे विकेट भी मिले.

Mohammed siraj.

ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी करने में अलग आत्मविश्वास मिलता है

भारत को अपना दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में खेलना है. यह मैच गुलाबी गेंद से खेला जाएगा. भारत आखिरी बार जब इस गेंद से खेला था तो उसने अपने नाम 36 रन पर ऑलआउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करा लिया था. सिराज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया एक ऐसी जगह है जहां एक तेज गेंदबाज आनंद लेता है क्योंकि आपको गति और उछाल मिलती है. एक तेज गेंदबाज के रूप में, आपको वह सब कुछ मिलता है जो आप चाहते हैं. इसलिए यहां आकर एक अलग तरह का आत्मविश्वास मिलता है.

गुलाबी गेंद को रोशनी में आजमाएंगे

भारत ने बीते दिन रविवार 1 दिसंबर को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ बारिश से बाधित मैच खेला. 50-50 ओवर के मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की. गुलाबी गेंद के इस मैच में हर्षित राणा ने 4 विकेट लिए तो सिराज ने मैट रेनेशॉ को आउट कर भारत को पहला विकेट दिलाया था. गुलाबी गेंद के बारे में बात करते हुए सिराज ने कहा, “मुझे लगता है कि गुलाबी गेंद के साथ, बैक लेंथ से गेंदबाजी करना बेहतर है. क्योंकि इसे ऊपर पिच करने पर, बहुत अधिक स्विंग नहीं होती है, इसलिए जितना अधिक आप डेक को मारेंगे और सीम पर लाएंगे, यह हमारे लिए बेहतर होगा. उन्होंने आगे कहा कि सुना है कि यह गेंद रोशनी के नीचे बहुत स्विंग करती है लेकिन मैंने अभी तक रोशनी के नीचे इसके साथ गेंदबाजी नहीं की है. इसलिए जब हम एडिलेड जाएंगे और अभ्यास करेंगे, तो हम इसे आजमाएंगे.”  

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola