RCB vs GT: 81 रन पर आउट होते ही गुस्से से लाल हुए Virat Kohli, खुद से थे नाराज

GT के खिलाफ 81 रन पर आउट होने के बाद विराट कोहली
RCB vs GT मैच में Virat Kohli 81 रन पर आउट होते ही गुस्से में दिखे. शानदार पारी के बावजूद अपने विकेट से नाखुश नजर आए Kohli का रिएक्शन वायरल हो रहा है.
RCB vs GT: आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई है. चेज मास्टर कोहली ने शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 44 गेंदों में 81 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसने टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. कोहली की इस पारी में आक्रामकता और बेहतरीन टाइमिंग का अद्भुत मेल देखने को मिला. उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स खेले और गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया. अपनी 81 रनों की पारी के दौरान कोहली ने 8 शानदार चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. हालांकि आउट होने के बाद वह काफी नाराज दिखे.
184 के स्ट्राइक रेट से कोहली ने बनाए रन
उनका स्ट्राइक रेट 184.09 रहा, जो उनकी आक्रामक मंशा को साफ दर्शाता है. उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों के खिलाफ कोई भी ढील नहीं दी और क्रीज पर जमने के बाद लगातार रन बटोरते रहे. विराट कोहली को 81 के स्कोर पर जेसन होल्डर ने आउट किया. उन्होंने एक लो बाउंसर फेंकी, जिसे कोहली पुल करना चाहते थे. गेंद बैट के अंदर के हिस्से से टकराई और स्टंप्स में जा लगी. इस तरह से आउट होने के बाद कोहली का गुस्सा सातवें आसमान पर था.
वीडियो नीचे देखें…
14वें ओवर में आउट हुए कोहली
कोहली खुद को कोसते नजर आए. आज कोहली के बल्ले से शतक की पूरी उम्मीद की जा रही थी, लेकिन यह अनुभवी बैटर 19 रन पीछे रह गया. कोहली खुदकर गुस्से में कुछ बड़बड़ाते हुए मैदान से बाहर निकल गए. उनके चेहरे पर गुस्से का भाव साफ दिख रहा था. उन्होंने चुपचाप डगआउट से अपना दूसरा बैट उठाया और पवेलियन की ओर चले गए. हालांकि कोहली ने अपना काम कर दिया था. कोहली का विकेट 14वें ओवर में गिरा, तब तक टीम का स्कोर 154 रन हो चुका था.
चिन्नास्वामी स्टेडियम में रनों का पहाड़
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने अपने होम ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. हालांकि अरसीबी के गेंदबाज ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए और साई सुदर्शन ने शतक जड़ दिया. सुदर्शन के शतक के दम पर जीटी ने 203 रनों का स्कोर पोस्ट किया और जीत के लिए आरसीबी को 204 रनों का टारगेट मिला. कोहली ने जो काम किया उसके बाद बाकी के बल्लेबाजों को जीत के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी.
ये भी पढ़ें…
RCB vs GT: Sai Sudharsan ने जड़े 58 गेंद पर 100 रन, क्रिस गेल की लिस्ट में शामिल
इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं खेलेंगे MS Dhoni, CSK कोच का क्लियर बयान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




