ePaper

RCB vs GT, IPL 2024: आरसीबी ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग XI

Updated at : 04 May 2024 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2024: RCB vs GT

IPL 2024: RCB vs GT

RCB vs GT, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के मैच नंबर 52 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस को पहले बल्लेबाजी करनी होगी. यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जा रहा है. अंक तालिका पर नजर डाली […]

विज्ञापन

RCB vs GT, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के मैच नंबर 52 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस को पहले बल्लेबाजी करनी होगी. यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जा रहा है. अंक तालिका पर नजर डाली जाए तो दोनों ही टीमें निचले पायदान पर खड़ी हैं. आरसीबी जहां 10 में 7 मैंच गंवाकर टेबल में सबसे नीचे दसवें नंबर पर है, वहीं गुजरात की टीम 10 में 4 मैच जीतकर 8 अंकों के साथ आठवें नंबर पर है. दोनों को प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए अपना हर मुकाबला जीतना होगा. आरसीबी को विराट कोहली (Virat Kohli) से काफी उम्मीदें होंगी.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन) : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, विजयकुमार विशक.
इंपैक्ट प्लेयर : अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, आकाश दीप, रजत पाटीदार, सुयश प्रभुदेसाई.
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन) : रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, नूर अहमद, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल.
इंपैक्ट प्लेयर : संदीप वारियर, शरथ बीआर, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव

IPL 2024: एमएस धोनी का नया लुक वायरल, धर्मशाला पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

IPL 2024: क्या हार्दिक और टिम डेविड इतने बुरे हैं, सहवाग ने दोनों के बल्लेबाजी क्रम पर उठाए सवाल

दोनों कप्तानों ने कही यह बात

टॉस जीतने के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि हम लक्ष्य का पीछा करने जा रहे हैं. खिलाड़ियों के बीच अछी बातचीत चल रही है. शुरुआत से ही यह बदलाव करना अच्छा होता. लोग खुलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. हमने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं, शुभमन गिल ने कहा कि बात चार में चार जीतने की है. आगे आना और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण है. मुझे लगता है कि हमारी फील्डिंग ने हमें निराश किया है. हमने इस बारे में बातचीत की है. हमें क्षेत्ररक्षण इकाई के रूप में एक बेहतर टीम बनने की जरूरत है. हमने दो बदलाव किए हैं. मानव सुथार डेब्यू कर रहे हैं और जोश लिटिल आए हैं.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola