ePaper

IPL 2024: एमएस धोनी का नया लुक वायरल, धर्मशाला पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

Updated at : 04 May 2024 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
MS Dhoni

MS Dhoni

IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी एक नए लुक में नजर आए हैं. उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम पंजाब किंग्स के भिड़ने के लिए धर्मशाला पहुंच गई है. मैच रविवार को खेल जाएगा.

विज्ञापन

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स अपना अगला मुकाबला खेलने के लिए धर्मशाला पहुंच चुकी है. रविवार को सीएसके का सामना पंजाब किंग्स से होगा. इस सप्ताह की शुरुआत में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने सीएसके को 7 विकेट से हराया था. धर्मशाला में क्रिकेटप्रेमियों ने सीएसके के खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया. सभी अपने चहेते महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की एक झलक पाने को बेताब दिखे. धर्मशाला में धोनी नये लुक में नजए आए. इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में धोनी हाफ-अप हेयरस्टाइल के साथ ब्लैक गुगल्स पहले नजर आ रहे हैं. आईपीएल के मौजूदा सीजन से पहले से ही अपने नये हेयरस्टाइल के कारण चर्चा में हैं.

सीएसके के लिए हर मुकाबला जीतना जरूरी

एमएस धोनी (MS Dhoni) अपने हेयरस्टाइल के साथ लगातार एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं. धोनी एक बार फिर अपने लंबे बालों के कारण चर्चा में रहे हैं. कुछ हफ्ते पहले धोनी ने समुराई लुक अपनाया था. उनके उस लुक ने भी इंटरनेट पर तहलका मचा दी थी. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस समय अंत तालिका में पांचवें नंबर पर काबिज है. उसे प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए अपने सभी चार मुकाबले जीतने होंगे. सीएसके ने 10 में से 5 मैच जीतकर 10 अंक जुटाए हैं. जबकि 10 मैचों में 8 अंक के साथ पंजाब की टीम 7वें नंबर पर है.

IPL 2024: क्या हार्दिक और टिम डेविड इतने बुरे हैं, सहवाग ने दोनों के बल्लेबाजी क्रम पर उठाए सवाल

IPL 2024: डेविड वॉर्नर 70% भारतीय और 30% ऑस्ट्रेलियाई, दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ने किया खुलासा

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम

अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना, शार्दुल ठाकुर, समीर रिजवी. शेख रशीद, रचिन रवींद्र, मिशेल सैंटनर, रिचर्ड ग्लीसन, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, आरएस हंगरगेकर, महेश थीक्षाना, निशांत सिंधु, अरवेल्ली अवनीश.

पंजाब किंग्स की पूरी टीम

सैम कुरेन, हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, कैगिसो रबाडा, शिखर धवन (कप्तान), रिले रोसौव, जॉनी बेयरस्टो, राहुल चाहर, क्रिस वोक्स, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार, नाथन एलिस, प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, सिकंदर रजा, हरप्रीत सिंह, तनय त्यागराजन, अथर्व तायदे, आशुतोष शर्मा, विद्वाथ कावेरप्पा, विश्वनाथ सिंह, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, शशांक सिंह, जितेश शर्मा, रिले रोसौव.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola