शार्दुल ठाकुर को बीच मैच में जडेजा ने सिखाया सबक, आउट करने के बाद मना रहे थे जश्न; VIDEO वायरल

Updated:
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर के बीच मजेदार पल

रवींद जडेजा और शार्दुल ठाकुर (फोटो-सोशल मीडिया)

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के मैच के दौरान रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर के बीच एक मजेदार मोमेंट देखने को मिला. जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

विज्ञापन

Ravindra Jadeja: आईपीएल 2026 का 69वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स ने 30 रन से जीतकर प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित की. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और मुंबई के शार्दुल ठाकुर के बीच एक मजेदार मोमेंट देखने को मिला. जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ…आइए जानते हैं.

रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर के बीच क्या हुआ?

राजस्थान रॉयल्स की पारी का 20वां ओवर मुंबई इंडियंस की तरफ शार्दुल ठाकुर लेकर आए. इस ओवर की चौथी गेंद पर रवींद्र जडेजा स्ट्राइक पर थे. रवींद्र जेडजा उस गेंद पर आउट हो गए. जिसके बाद शार्दुल ठाकुर ने जडेजा को चिढ़ाते हुए विकेट का जश्न मनाने लगे. हालांकि, ठाकुर की खुशी महज कुछ सेकंड की थी.

जडेजा ने उसी अंदाज में दिया जवाब

जडेजा जब पवेलियन लौटने लगे तब अंपायर ने उन्हें रोका. इसके बाद नॉ बॉल का सायरन बजा. जिससे साफ हो गया कि जडेजा, जिस गेंद पर आउट हुए थे वो नॉ बॉल था. इसके बाद फिर जडेजा ने शार्दुल ठाकुर को चिढ़ाया. इतना ही नहीं बल्कि फ्री हिट वाली गेंद और उसकी अगली बॉल पर भी रविंद्र जडेजा ने चौके जड़े। चौके लगाने के बाद भी जडेजा शार्दुल ठाकुर को चिढ़ा रहे थे। यहां देखें वीडियों…

सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे “मोमेंट ऑफ द डे” बताया. कई यूजर्स ने लिखा कि क्रिकेट में ऐसे पल खेल को और भी खास बना देते हैं. कुछ फैंस ने इसे “Sir Jadeja vs Lord Shardul” की मजेदार जंग बताया, जबकि कई लोगों ने कहा कि मैदान पर खिलाड़ियों की ऐसी दोस्ताना नोकझोंक देखने लायक होती है.

मुकाबले का हाल

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए. जवाब में मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले को 30 रन से जीत लिया और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के खिताब का दावेदार कौन? सभी टीमों के पास दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का मौका

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola