ePaper

IPL 2022: CSK से आखिर कहां हो गई चूक ? तीसरी हार के बाद कप्तान रवींद्र जडेजा ने कही ये बात

Updated at : 04 Apr 2022 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022: CSK से आखिर कहां हो गई चूक ? तीसरी हार के बाद कप्तान रवींद्र जडेजा ने कही ये बात

Mumbai: Ravindra Jadeja, captain of Chennai Super Kings with teammate MS Dhoni after the wicket of Liam Livingstone of Punjab Kings, during match 11 of the Indian Premier League 2022 cricket tournament between the Chennai Super Kings and the Punjab Kings, at the Brabourne Stadium in Mumbai, Sunday, April 3, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI04_03_2022_000204A)

IPL 2022/CSK : सीएसके के कप्तान रविंद्र जडेजा ने 54 रन से मिली हार के बाद कहा कि मुझे लगता है कि हमने पावरप्ले में काफी विकेट गंवा दिये थे और हम लय हासिल नहीं कर सके. हमें मजबूत वापसी करनी होगी.

विज्ञापन

IPL 2022/CSK : आईपीएल 2022 के 11वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 54 रन से हरा दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रविंद्र जडेजा ने रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग मैच में पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम को मजबूत वापसी करनी होगी. लियाम लिविंगस्टोन के हरफनमौला प्रदर्शन से पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को हराया. यह सीएसके की लगातार तीसरी पराजय थी.

सीएसके के कप्तान रविंद्र जडेजा ने क्‍या कहा

सीएसके के कप्तान रविंद्र जडेजा ने 54 रन से मिली हार के बाद कहा कि मुझे लगता है कि हमने पावरप्ले में काफी विकेट गंवा दिये थे और हम लय हासिल नहीं कर सके. हमें मजबूत वापसी करनी होगी. पिछले चरण के सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले रूतुराज गायकवाड़ अभी तक बल्लेबाजी में योगदान नहीं कर पाये हैं, इस पर जडेजा ने कहा कि हमें गायकवाड़ का मनोबल बढ़ाना होगा, हम सभी जानते हैं कि वह काफी अच्छा खिलाड़ी है. मुझे भरोसा है कि वह अच्छा करेगा. शिवम दूबे ने फिर अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन टीम को जीत के करीब नहीं पहुंचा सके. सीएसके के कप्तान रविंद्र जडेजा ने आगे कहा कि दूबे अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है और मुझे लगता है कि उसे सकारात्मक रखना अहम होगा. हम अपना सर्वश्रेष्ठ कर मजबूत वापसी करने की कोशिश करेंगे.

Also Read: CSK vs PBKS, IPL 2022 : चेन्नई की तीसरी हार, पंजाब ने 54 रन से मुकाबला जीता, प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग
पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने क्‍या कहा

पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने कहा कि हमें लगा कि स्कोर में पांच-सात रन कम रह गये थे, हालांकि 180 रन का पीछा करना आसान नहीं था. हमने नयी गेंद से जैसी गेंदबाजी की, उससे मैं खुश हूं. लियाम लिविंगस्टोन ने 60 रन की पारी खेलने के बाद गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाये जिससे वह मैन आफ द मैच बने. अग्रवाल ने कहा कि मैंने लिविंगस्टोन को कुछ नहीं कहा। जब वह बल्लेबाजी करता है तो हर कोई देखता रहता है. वैभव अरोड़ा ने भी जितेश शर्मा की तरह अच्छा पदार्पण किया और दो विकेट झटके. अग्रवाल ने कहा कि वह हमारे साथ दो साल है, हमने उसकी प्रतिभा देखी. जितेश शर्मा की बात है तो अनिल भाई ने उसे मुंबई इंडियंस में देखा था. उसने अच्छा प्रदर्शन किया, वह शानदार विकेटकीपर है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola