IPL 2024, PBKS vs SRH: पंजाब ने टॉस जीता, हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग 11
PBKS vs SRH
IPL 2024, PBKS vs SRH: आईपीएल 2024 के 23वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने हैं. पंजाब किंग्स ने टॉस जीत लिया और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन)
शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, सैम कुरेन, शशांक सिंह, सिकंदर रजा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह.
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन)
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट और टी नटराजन.
पंजाब और सनराइजर्स की नजर जीत पर
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की नजरें जीत हासिल करके अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने पर टिकी हैं. सनराइजर्स और पंजाब दोनों ने अबतक चार-चार मैच में समान दो जीत दर्ज की हैं और दो मैच गंवाए हैं. ये दोनों उन चार टीम में शामिल हैं जिनके चार-चार अंक हैं और दोनों की नजरें जीत हासिल करके तालिका में आगे बढ़ने पर लगी हैं.
चोटिल वानिंदु हसरंगा की जगह विजयकांत व्यासकांत हैदराबाद में शामिल
सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में चोटिल वानिंदु हसरंगा की जगह श्रीलंका के युवा लेग स्पिनर विजयकांत व्यासकांत को टीम में शामिल किया. श्रीलंका के लिए एक टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले 22 वर्षीय विजयकांत लेग स्पिनर हसरंगा के समान विकल्प हैं. विजयकांत 50 लाख रुपये के आधार मूल्य पर सनराइजर्स से जुड़े हैं. पिछले साल 2016 के चैंपियन सनराइजर्स ने हसरंगा को डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन बाएं पैर की एड़ी में दर्द के कारण वह इस साल आईपीएल से बाहर हो गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










