ePaper

काव्या मारन के धुरंधरों की पहले बल्लेबाजी, MI के गेंदबाजों के सामने बड़ी चुनौती, देखें प्लेइंग XI

Updated at : 17 Apr 2025 11:39 PM (IST)
विज्ञापन
MI vs SRH IPL 2025: Hardik Pandya and Pat Cummins

MI vs SRH IPL 2025: Hardik Pandya and Pat Cummins

MI vs SRH IPL 2025: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है. मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स की टीम एक बड़ा स्कोर बनाने का प्रयास करेगी. अभिषेक शर्मा से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है. हार्दिक पांड्या अपने सभी खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं.

विज्ञापन

MI vs SRH IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मैच नंबर 33 में मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है. एमआई अपने होम ग्राउंड का फायदा उठाने का पूरा प्रयास करेगी, लेकिन सनराइजर्स के खतरनाक बल्लेबाजों को वानखेड़े स्टेडियम में रन बनाने से रोकना बड़ी चुनौती होगी. एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. ऐसे में सनराइजर्स के बल्लेबाज एक बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे, जो देखना दिलचस्प होगा. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में रखा गया है. वह बल्लेबाजी में ओपनर के तौर पर मैदान पर नजर आएंगे. सनराइजर्स के ओपनर अभिषेक शर्मा से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है. Kavya Maran men bat first MI bowlers face a big challenge see playing XI

खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ चाहते हैं हार्दिक पांड्या

टॉस जीतने के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे. मुझे लगता है कि इसका ओस से बहुत लेना-देना है, कल रात ओस थी और वानखेड़े में हमेशा दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना बेहतर होता है. वही टीम है. हर कोई जानता था कि हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा और इसी वजह से हम करीब पहुंच गए. हम स्थिति के आधार पर बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करेंगे, हम अपनी टीम के सभी बल्लेबाजों का समर्थन करते हैं. बुमराह ठीक हैं. हमें जसप्रीत बुमराह के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है, अगर वह फिट नहीं होते तो वह यहां नहीं होते.’

टॉस के बाद सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, ‘यह ठीक है. यह काफी अच्छा विकेट लग रहा है. वही टीम के साथ आगे बढ़ रहे हैं. मुझे लगता है कि अभिषेक अभी भी हाइलाइट्स देख रहा है (हंसते हुए). लेकिन हमें एक अच्छा ब्रेक मिला, कुछ अभ्यास सत्र हुए और हम यहां हैं. पांच दिन ऐसे ही बीत गए. मुझे नहीं लगता कि रिवर्स स्विंग की भूमिका अहम होगी. जैसे-जैसे हम टूर्नामेंट में आगे बढ़ेंगे, ओस के आने से रिवर्स स्विंग और भी मुश्किल होगी.’ सनराइजर्स को अपने बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन) : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, ईशान मलिंगा.
इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट : अभिनव मनोहर, जयदेव उनादकट, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर.

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन) : रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा.
इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट : रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, राज बावा, रॉबिन मिंज.

ये भी पढ़ें…

Indian Cricket Team Staff Salary: रोजाना लाखों की कमाई… टीम इंडिया के स्टाफ की सैलरी जान उड़ जाएंगे होश

किरायेदार की बेटी को दिल दे बैठा ये क्रिकेटर, 11 साल में दे दिया दिल

Watch Video: 2011 वर्ल्ड कप विजेता पर लगा भारी जुर्माना, आईपीएल मैच के दौरान अंपायर से भिड़ना पड़ा महंगा

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola