ePaper

किरायेदार की बेटी को दिल दे बैठा ये क्रिकेटर, 11 साल में दे दिया दिल

Updated at : 17 Apr 2025 11:17 AM (IST)
विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar Love Story

Bhuvneshwar Kumar

Bhuvneshwar Kumar Love Story: भुवनेश्वर कुमार और नुपुर की प्रेम कहानी बचपन की दोस्ती से शुरू होकर शादी तक पहुंची. महज 13 और 11 साल की उम्र में हुई पहली मुलाकात ने दोनों के दिलों में खास जगह बना ली. क्रिकेट के जुनूनी भुवी और समझदार नुपुर का रिश्ता वक्त के साथ और भी गहरा होता गया.

विज्ञापन

Bhuvneshwar Kumar Love Story: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेल रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जितने मैदान पर अपने यॉर्कर और स्विंग से चर्चाओं में रहते हैं. उतनी ही दिलचस्प उनकी निजी ज़िंदगी भी है. भुवी और उनकी पत्नी नुपुर की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है जहां बचपन की मासूम दोस्ती धीरे-धीरे गहरे रिश्ते में बदल गई.

13 साल के भुवी और 11 साल की नुपुर की पहली मुलाकात

भुवनेश्वर कुमार मेरठ के रहने वाले हैं. वहीं एक बार नुपुर के पिता, जिनकी ट्रांसफर जॉब थी मेरठ पोस्टेड हुए. किराए का घर ढूंढते हुए वे भुवी के घर पहुंचे और वहीं का एक हिस्सा किराए पर ले लिया. उसी घर में पहली बार नुपुर और भुवनेश्वर की मुलाकात हुई. तब भुवी 13 साल के थे और नुपुर 11 साल की. यही से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई, जो वक्त के साथ प्यार में बदल गई.

बचपन से ही दोनों के दिलों में जगह बना ली थी एक-दूसरे ने

नुपुर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने हमेशा भुवी को हाथ घुमाते हुए यानी गेंदबाजी करते देखा, चाहे वो घर के अंदर हों या बाहर. उस उम्र में जहां बच्चे सिर्फ खेलते हैं वहीं भुवी क्रिकेट से प्यार कर रहे थे और नुपुर के साथ रिश्ते की नींव भी मजबूत हो रही थी. समय के साथ ये दोस्ती गहरे रिश्ते में बदल गई और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया. भुवनेश्वर और नुपुर की यह कहानी इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि सच्चा प्यार वक्त, दूरी और हालातों की परवाह नहीं करता. भुवी की क्रिकेट के मैदान की सफलता जितनी प्रेरणादायक है, उतनी ही खूबसूरत उनकी निजी ज़िंदगी की ये लव स्टोरी भी है.

यह भी पढ़ें.. छक्का लगाते ही चल दिए पवेलियन… सैमसन के साथ मैदान पर आखिर हुआ क्या

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola