BCCI नियमों की उड़ी धज्जियां? LSG डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल करता दिखा ये शख्स

Published by :Ujjawal Sinha
Published at :11 May 2026 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
BCCI नियमों की उड़ी धज्जियां? LSG डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल करता दिखा ये शख्स

LSG जर्सी पहने एक व्यक्ति फ़ोन के साथ दिखा (फोटो-सोशल मीडिया/ एक्स)

आईपीएल 2026 में कई कारणों से सुर्खियों में रहा है. इस सीजन में नियमों का लगातार उल्लंघन हो रहा है. जिसके बाद बीसीसीआई ने 8 पन्नों की एडवाइजरी जारी की थी. लेकिन उसके बाद डगआउट में फोन के साथ एक सपोर्ट स्टाफ को देखा गया.

विज्ञापन

LSG: आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत हासिल की है. चेन्नई ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया. इस हार के साथ लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. हालांकि, इस दौरान लखनऊ को एक और मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है. मैच के दौरान लखनऊ के एक सपोर्ट स्टाफ को मोबाइल इस्तेमाल करते हुए देखा गया.

इस घटना के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे हैं. अभी हाल में ही बीसीसीआई ने कड़े नियम बनाए थे. लेकिन उस नियम की भी अनदेखी की जा रही है. इस घटना के बाद फैन्स सवाल उठा रहे कि जब डगआउट के अंदर मोबाइल फोन पूरी तरह बैन हैं, तो फिर सपोर्ट स्टाफ के पास यह डिवाइस कैसे पहुंचा.

मैच-फिक्सिंग रोकने के लिए बनाए गए नियम

आईपीएल के नियमों के तहत खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को मैच के दौरान प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशिल्स एरिया में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या किसी भी अनधिकृत कम्युनिकेशन डिवाइस का उपयोग की अनुमति नही है. इन नियमों को सख्ती से लागू किया जाता है ताकि स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी रोकी जा सके. खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को स्टेडियम पहुंचने पर अपने मोबाइल फोन को ACU अधिकारियों के पास जमा कराने होते हैं.

डगआउट में मोबाइल लेकर जाने का मामला काफी गंभीर माना जा रहा है. यह उम्मीद की जा रही है कि बीसीसीआई की एसीयू इस पूरे घटनाक्रम की औपचारिक जांच शुरू कर सकती है. फिलहाल इस मामले पर लखनऊ सुपर जायंट्स और बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन अब यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है. जिसके बाद फैंस तरह तरह की सवाल कर रहे हैं.

बीसीसीआई ने जारी की थी 8 पन्नों की एडवाइजरी

आईपीएल में लगातार सामने आ रहे विवादों और प्रोटोकॉल उल्लंघनों के चलते बीसीसीआई ने सभी 10 फ्रेंचाइजी टीम्स को 8 पन्नों की नई एडवाइजरी भेज दी है. इस एडवाइजरी में साफ बताया गया कि खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के सदस्य नियमों का सख्ती से पालन करें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी. हालांकि इस एडवाइजरी का असर होता नहीं दिख रहा है.

यह भी पढ़ें: दर्द से कराहते रहे…फिर भी डटे रहे क्रुणाल पांड्या, जीत के बाद खुद शेयर की पोस्ट

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम किया है. डेस्क पर उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर काम किया है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola