दर्द से कराहते रहे…फिर भी डटे रहे क्रुणाल पांड्या, जीत के बाद खुद शेयर की पोस्ट
क्रुणाल पांड्या ने मैच के बाद चोट का फोटो किया शेयर (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार पारी खेलने के बाद क्रुणाल पांड्या ने सोशल मीडिया पर अपनी चोट की निशान की एक फोटो शेयर की है. जो तेजी से वायरल हो रहा है.
Krunal Pandya: आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. इस मकुाबले में आरसीबी ने 2 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के बाद आरसीबी की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. आरसीबी के लिए इस मुकाबले में जीत के सबसे बड़े हीरो क्रुणाल पांड्या रहे. मैच के बाद क्रुणाल ने सोशल मीडिया पर अपनी चोट की निशान के साथ एक फोटो शेयर की. जो तेजी से वायरल हो रही है.
मुंबई इंडियंस पर मिली जीत के बाद क्रुणाल ने अपनी चोट की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कुछ निशान इस बात का सबूत होते हैं कि उनके लिए लड़ना सही था. क्रुणाल पांड्या ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 73 रनों की पारी खेली.

दर्द में क्रुणाल पांड्या ने खेली निर्णायक पारी
क्रुणाल पांड्या ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 73 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया. क्रुणाल जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया. जिसके बाद वो अपनी पारी के दौरान दर्द से जूझते रहे. हालांकि, इस दर्द के बावजूद वो मैदान पर डटे रहे और एक निर्णायक पारी खेली. इस दर्द के बाद क्रुणाल ने अपनी चोट का भी फोटो शेयर किया.
मुकाबले का हाल
एमआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले में 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 166 रन लगाए. एमआई की ओर से तिलक वर्मा ने 57 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि नमन धीर ने 47 रनों का योगदान दिया. भुवनेश्वर 2 गेंदों में 7 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, उन्होंने गेंदबाजी में 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए.
168 रनों के लक्ष्य को आखिरी गेंद पर 8 विकेट खोकर हासिल किया. टीम की तरफ से क्रुणाल पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 73 रनों की धमाकेदार पारी खेली. क्रुणाल ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए. वहीं, जैकब बेथेल ने 27 रनों का योगदान दिया. अंतिम ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने जोरदार सिक्स लगाया और आखिरी गेंद पर रसिख सलाम और भुवनेश्वर ने 2 रन दौड़ते हुए आरसीबी को इस सीजन की सातवीं जीत दिलाई.
यह भी पढ़ें: RCB vs MI: जीत के बाद बेंगलुरु के खिलाड़ी का विवादित इशारा, वीडियो हुआ वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










